संभल SDM वंदना मिश्रा का हुआ ट्रांसफर, हिंसा के दौरान तैनात सभी अफसर हटाए गए

0
संभल SDM वंदना मिश्रा का हुआ ट्रांसफर, हिंसा के दौरान तैनात सभी अफसर हटाए गए


Last Updated:

Sambhal News: संभल में प्रशासनिक सुधार के तहत जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने 24 नवंबर 2024 की हिंसा के समय तैनात सभी अधिकारियों का तबादला कर नए अधिकारियों को नियुक्त किया है. वंदना मिश्रा को गुन्नौर तहसील क…और पढ़ें

Sambhal News: संभल की SDM वंदना मिश्रा का ट्रांसफर

हाइलाइट्स

  • संभल में प्रशासनिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल हुआ.
  • वंदना मिश्रा को गुन्नौर तहसील का एसडीएम नियुक्त किया गया.
  • संभल हिंसा के समय के सभी अधिकारी हटाए गए.

सुनील कुमार/संभल. संभल जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में संभल और गुन्नौर तहसीलों के उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. इस तबादले के साथ ही पिछले साल 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के समय सर्किल में तैनात सभी अधिकारियों को हटा दिया गया हैं. अब संभल सर्किल में उस समय का कोई भी अनुभवी अधिकारी नहीं है.

डॉ. वंदना मिश्रा, जो पहले संभल तहसील की एसडीएम थीं, उन्हें अब गुन्नौर तहसील का एसडीएम नियुक्त किया गया है. विकास चंद्र को संभल तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है. दीपक चौधरी, जो गुन्नौर के एसडीएम थे, उन्हें बहजोई जिला मुख्यालय में डिप्टी कलेक्टर के पद पर स्थानांतरित किया गया है. इसके अलावा, संभल हिंसा के दौरान सर्किल में तैनात अन्य प्रमुख अधिकारियों, जैसे सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी, एएसपी श्रीश चंद्र, और कोतवाल अनुज कुमार के तबादले पहले ही हो चुके हैं. इन तबादलों के बाद संभल सर्किल में हिंसा के समय का कोई भी अधिकारी अब मौजूद नहीं है.

डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि यह तबादले प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए हैं. नए अधिकारियों को तहसील स्तर पर जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह कदम लंबे समय से लंबित था और जिले में पारदर्शी व कुशल प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

गौरतलब है कि 24 नवंबर 2024 को संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हुई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इस घटना के बाद प्रशासन ने कड़े कदम उठाए थे, जिसमें धारा 144 लागू करना और 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित करना शामिल था. तब से जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई उपाय किए हैं, और यह प्रशासनिक फेरबदल उसी दिशा में एक और कदम है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

homeuttar-pradesh

संभल SDM वंदना मिश्रा का हुआ ट्रांसफर, हिंसा के दौरान तैनात सभी अफसर हटाए गए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *