50 हजार का इनाम, दर्जनों केस और… शाइस्ता परवीन का पूरा कच्चा-चिट्ठा

0
50 हजार का इनाम, दर्जनों केस और… शाइस्ता परवीन का पूरा कच्चा-चिट्ठा


Last Updated:

Shaista Parveen: माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन आज भी उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है. 2023 में हुए बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद से शाइस्ता फरार है. उसे पुलिस से भागते हुए 3 साल 5 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है. कभी पुलिस कॉलोनी में पली-बढ़ी शाइस्ता पर अब हत्या, रंगदारी, साजिश और धोखाधड़ी समेत 7 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. यूपी पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा है.

Top Deals Inside

50 हजार का इनाम, दर्जनों केस और… शाइस्ता परवीन का पूरा कच्चा-चिट्ठाZoom

शाइस्ता परवीन (फाइल फोटो)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश की राजनीति और अपराध की दुनिया में कभी रसूखदार रही माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन आज यूपी पुलिस और एसटीएफ (STF) की वांटेड सूची में शीर्ष पर है. 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में हुए बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद से शाइस्ता परवीन लगातार फरार चल रही है. पुलिस की कई टीमें, खुफिया एजेंसियां और एसटीएफ उसे तलाश रही हैं, लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा देने में कामयाब रही है.

शाइस्ता परवीन पर प्रयागराज के विभिन्न थानों में 7 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. इनमें हत्या, आपराधिक साजिश, रंगदारी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराएं लगे हैं. नीचे विस्तार में समझिए-

  • उमेश पाल और गनरों की हत्या: 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल और उनके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की दिनदहाड़े हत्या की मुख्य साजिश रचने का आरोप.
  • आपराधिक साजिश (IPC Section 120B): अतीक गैंग (IS-227) के शूटरों को वित्तीय मदद, मोबाइल और सिम कार्ड मुहैया कराने तथा साजिश में शामिल होने का आरोप.
  • रंगदारी व रंगदारी न देने पर धमकी: अतीक के जेल जाने के बाद प्रयागराज के बिल्डरों, प्रॉपर्टी डीलरों और कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी वसूलने के मुकदमे.
  • धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज (IPC 420, 467, 468): फर्जी नाम-पते पर सिम कार्ड हासिल करने और अवैध जमीनों के सौदों में जाली कागजात तैयार कराने का आरोप.
  • आर्म्स एक्ट व विस्फोटक अधिनियम: शूटरों को अवैध हथियार और कारतूस उपलब्ध कराने से संबंधित धाराएं.
  • गैंगस्टर एक्ट: यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के माफिया गैंग (IS-227) को संचालित करने के आरोप में शाइस्ता पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया है.
  • अदालत के आदेश की अवमानना: पेश न होने और भगोड़ा घोषित होने पर आईपीसी की धारा 174-A के तहत भी अलग से कार्रवाई व मुकदमे दर्ज किए गए हैं.

कितने दिनों से फरार है शाइस्ता परवीन?
शाइस्ता परवीन 24 फरवरी 2023 यानी उमेश पाल हत्याकांड के दिन से ही गायब है. उसे फरार हुए 3 साल से अधिक (1250 से ज्यादा दिन) हो चुके हैं. फरारी के दौरान ही उसके पति अतीक अहमद, देवर अशरफ और बेटे असद की मौत हो चुकी है. हाल ही में उसके सबसे छोटे बेटे आबान की भी सड़क हादसे में मौत हुई, लेकिन शाइस्ता कानूनी रूप से कहीं सामने नहीं आई (हालांकि कई बार बुर्के में छिपकर आने के दावे किए गए).

कितने का इनाम है शाइस्ता परवीन पर?
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से शाइस्ता परवीन पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है. प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ द्वारा उसकी फरारी और आपराधिक गंभीरता को देखते हुए इस इनामी राशि को बढ़ाकर 1 लाख रुपये करने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है. (आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है)

पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई
जांच एजेंसियों के अनुसार, अतीक अहमद और अशरफ के जेल में रहने के दौरान अतीक के पूरे बेनामी कारोबार और गैंग (IS-227) का संचालन शाइस्ता परवीन ही कर रही थी. शूटरों को पैसे और शरण देने में उसकी मुख्य भूमिका सामने आई थी. यूपी पुलिस और एसटीएफ ने प्रयागराज के कछार इलाकों, कौशांबी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और मुंबई तक सैकड़ों ठिकानों पर छापेमारी की है, लेकिन बुर्के की आड़ और स्थानीय मददगारों के नेटवर्क के कारण शाइस्ता अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर बनी हुई है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *