कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

0
कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट


Last Updated:

Kanwar Yatra Ghaziabad Traffic Advisory: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. हरिद्वार से आने वाले लाखों शिवभक्तों की सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए शहर में चरणबद्ध डायवर्जन लागू किया जाएगा. 29 जुलाई की सुबह 8 बजे से 12 अगस्त तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी. वहीं 5 अगस्त से 12 अगस्त तक कार, बस और ऑटो जैसे हल्के वाहनों के लिए भी रूट बदले गए हैं. प्रसिद्ध सिद्धपीठ दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास नो-व्हीकल जोन रहेगा, जबकि एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहनों के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा.

Zoom

गाजियाबाद की कई रूट्स डाइवर्ट की गईं.

Kanwar Yatra Ghaziabad Traffic Advisory: कांवड़ यात्रा 2026 को देखते के लिए गाजियाबाद पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है. हरिद्वार से आने वाले लाखों कांवड़ियों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है. 29 जुलाई से चरणबद्ध तरीके से भारी वाहनों पर रोक शुरू होगी जबकि 5 अगस्त से 12 अगस्त तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर हल्के वाहन, बसें और ऑटो भी निर्धारित रूटों से ही चल सकेंगे. साथ ही दूधेश्वरनाथ मंदिर के आसपास विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा. पुलिस विभाग ने बताया कि जरूरत पड़ने पर रूट में बदलाव भी किया जा सकेगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें और वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें.

भारी मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्जन (29 जुलाई से 12 अगस्त)

  • जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक 29 जुलाई 2026 की सुबह 08:00 बजे से 12 अगस्त 2026 तक भारी मालवाहक वाहनों (ट्रक, ट्रोला, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राली आदि) का गाजियाबाद शहर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.
  • दिल्ली, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे, एनएच-09 (NH-09) और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा.
  • गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 (पूर्व में NH-58) और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *