किसानों के लिए मौका….80% सब्सिडी पर मिल रहे कृषि उपकरण, फटाफट करें आवेदन, यह है लास्ट डेट
सौरभ वर्मा/रायबरेली : यूपी सरकार द्वारा किसानों को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं. जिससे किसान अपनी आमदनी दोगुनी कर सकें. साथ ही वह खेती किसानी के काम को आधुनिक तरीके से करके फसलों से अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकें. प्रदेश सरकार किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों को अनुदान पर उपलब्ध करा रही है. जिससे किसान आधुनिक कृषि यंत्रों की सहायता से खेती किसानी के काम को आसानी से कर सकें. इसके लिए यूपी सरकार द्वारा कृषि यंत्रीकरण योजना चलाई जा रही है. इस योजना के तहत किसानों को किसी भी प्रकार के कृषि यंत्र खरीदने पर उन्हें सब्सिडी के तौर पर अनुदान दिया जाएगा, जिससे किसान आसानी से आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीदकर उनके द्वारा खेती किसानी के काम को आसानी से कर सके.तो लिए कृषि अधिकारी से जानते हैं.आखिर इस योजना का लाभ किसानों को कैसे मिलेगा?
इस वेबसाइट पर करना होगा आवेदन
इन यंत्रों की खरीद पर 40 से 50 प्रतिशत का अनुदान
सुपर सीडर, बेलिंग मशीन, स्ट्रारेक, सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर कम बाईन्डर, मेज सेलर , बैच ड्रायर , पॉपिंग मशीन, मल्टी क्रोप थ्रेशर, लेजर लैंड लेबर, मिनी दाल मिल, मिनी राइस मिल, ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, स्ट्रारीपर , पावर टिलर मल्टीक्रॉप प्लांटर,ट्रैक्टर माउंटेन स्प्रेयर, हाइटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग ,आलू खुदाई मशीन,आलू बोने की मशीन, शुगर केन रिटोन मैनेजर,शुगरकेन सेटलिंग प्लांटर,शुगर केन पॉवर बीडर सहित अन्य कृषि यंत्रों पर मूल्य का 40 से पर 50 प्रतिशत अनुदान देय है. जो भी किसान इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं वह विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. बड़े कृषि यंत्रों के लिए ई लाटरी प्रक्रिया द्वारा किसानों का चयन किया जाएगा.