किसान भाई! अब तिल की खेती से कमाएं मोटा मुनाफा! सरकार दे रही फ्री बीज…
Last Updated:
Til Ki Kheti: सरकार तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मुफ्त बीज दे रही है. तिल की खेती कम लागत में मुनाफा देती है और इसमें पानी की कम जरूरत होती है. योजना ‘नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स’ के तहत है.
हाइलाइट्स
- किसानों को तिल की खेती के लिए मुफ्त बीज मिलेंगे.
- सरकार तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए योजना चला रही है.
- तिल की खेती से कम लागत में अधिक मुनाफा होगा.
लखीमपुर खीरी: सरकार अब तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. खास बात यह है कि तिल की खेती करने वाले किसानों को सरकार की तरफ से मुफ्त में बीज दिए जा रहे हैं. यह योजना उन किसानों के लिए फायदेमंद है जो कम लागत में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं.
तिल की खेती को लेकर कृषि विभाग के अधिकारी लगातार गांव-गांव जाकर किसानों को जानकारी दे रहे हैं. यह योजना भारत सरकार की “नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स” (National Mission on Edible Oils) के तहत चलाई जा रही है, जिसमें किसानों को तिल की खेती के लिए सहायता दी जा रही है.
कम लागत में ज्यादा मुनाफा
जो भी किसान तिल की खेती करना चाहता है. उसके लिए यह एक लाभदायक व्यवसाय बन सकती है. किसानों को इसके लिए ज़्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होती. तिल की फसल तैयार होने में सिर्फ 3 से 4 महीने लगते हैं, और इसमें पानी की भी बहुत कम जरूरत होती है. खेत में केवल बारिश का पानी ही काफी होता है.

इसके अलावा, नीलगाय जैसी वन्य जीव भी तिल की फसल को नुकसान नहीं पहुंचाती, जिससे किसानों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है.
किसानों को मिल रहा मुफ्त बीज
इस समय तिल की बुवाई का सीजन चल रहा है. ऐसे में कृषि विभाग किसानों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर फ्री बीज उपलब्ध करा रहा है. बीज पाने के लिए किसानों को अपने ब्लॉक स्तर के कृषि विभाग कार्यालय में जाकर आवेदन करना होगा. इसके बाद उन्हें सरकारी गोदामों से बीज दिया जाएगा.