शाहरुख से शादी, उदित से अफेयर, रात में मासूम बेटी के कत्ल के बाद प्रेमी के साथ सोई, बार डांसर रोशनी की कहानी
Last Updated:
Roshni Khan Lucknow Story : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बार डांसर रोशनी खान उर्फ नाज ने अपनी ही मासूम बेटी का कत्ल कर दिया. रोशनी और उसके प्रेमी उदित जायसवाल ने हत्या के बाद संबंध भी बनाए. दोनों ने उसी रूम…और पढ़ें
लखनऊ में बार डांसर रोशनी खान ने अपनी ही मासूम बेटी का किया कत्ल, सामने आई दिल दहला देने वाली कहानी..
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों को देखकर पुलिस का शक रोशनी पर ही गहराया. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या स्वीकर कर ली. पुलिस ने उसके प्रेमी उदित जायसवाल को 16 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया. बार डांसर रोशनी खान ने अपनी मासूम बेटी का कत्ल किया. पति को छोड़कर प्रेमी उदित के संपर्क में वह कैसे आई? शाहरुख खान और रोशनी के रिश्ते क्यों बिगड़े, आइये जानते हैं इन सब सवालों के बारे में…….
क्लबों में डांस करने जाती थी रोशनी
पति के फ्लैट पर कब्जा जमा लिया
इस पर भी रोशनी का मन नहीं भरा तो पति शाहरुख और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवा दिया. जेठ सलमान, सास परवीन और दो ननदों रुखसार और रूमी के खिलाफ अलग से केस दर्ज करवाए. सभी को जेल भिजवा दिया. इस तरह से पति के खंदारी बाजार स्थित फ्लैट पर कब्जा जमा लिया. यहीं पर उदित को अपने साथ रख लिया. शाहरूख किराए के घर में रहने ल्गा. उसने 18 मई 2025 को रोशनी के खिलाफ केस दर्ज करवाया. इसके बाद तो रोशनी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वह किसी भी कीमत पर शाहरूख को जेल भिजवाने का प्लान बनाने लगी.
लाश को बेड पर रखकर प्रेमी के साथ सो गई
अब बात करते हैं घटना वाले दिन की. 7 जुलाई के आसपास शाहरुख खान फ्लैट पर अपनी बेटी से मिलने पहुंचा. पत्नी रोशनी और उसके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. थोड़ी देर बाद शाहरुख अपने कमरे लौट गया. रोशनी ने इस झगड़े के बाद खौफनाक प्लान बनाया. उसने बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के बाद लाश को बेड पर रखकर प्रेमी के साथ सो गई. रात में मजे से शराब पार्टी की. प्रेमी के सामने टू-पीस डांस किया. प्लान के तहत फ्लैट छोड़कर होटल में रहने चली गई. करीब 36 घंटे बाद पति को फंसाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को बेटी की हत्या की सूचना दी.

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें