कौन हैं पूर्व IPS मणिलाल पाटीदार, हत्याकांड में नौकरी गई, अब एक और केस दर्ज

0
कौन हैं पूर्व IPS मणिलाल पाटीदार, हत्याकांड में नौकरी गई, अब एक और केस दर्ज


Last Updated:


IPS Story : यूपी के पूर्व आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है. वह एक क्रशर कारोबारी के हत्याकांड और भ्रष्टाचार मामले में पहले ही आरोपी हैं.

Zoom

IPS Story : मणिलाल पाटीदार हत्याकांड मामले में लंबे समय तक फरार भी रह चुके हैं.

IPS Story : यूपी के बर्खास्त IPS अधिकारी मणिलाल पाटीदार पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है. भ्रष्टाचार और हत्याकांड में फंसे पूर्व आईपीएस मणिलाल के खिलाफ इस बार आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज हुआ है. यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान कानपुर सेक्टर के इंस्पेक्टर मुरलीधर पांडेय की तहरीर पर की गई है. जांच में मणिलाल के पास 9.75 लाख रुपए की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई, जिसे आय से अधिक संपत्ति माना गया है.

पूर्व आईपीएस मणिलाल पाटीदार महोबा के एक क्रशर कारोबारी की हत्याकांड के भी आरोपी हैं. क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने 7 सितंबर 2020 को एक वीडियो जारी करके पुलिस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे. वीडियो में उन्होंने कहा था कि उनसे 6 लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है और उनकी जान को खतरा है. वीडियो वायरल होने के अगले ही दिन इंद्रकांत त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

बीटेक के बाद बने थे आईपीएस

पूर्व आईपीएस मणिलाल पाटीदार राजस्थान के डूंगरपुर के रहने वाले हैं. वह 2014 बैच के आईपीएस पुलिस अधिकारी थे. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकॉम ब्रांच में बीटेक किया है. पाटीदार पर 2020 में महोबा के क्रशर व्यवसायी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत मामले में रिश्वत मांगने, उत्पीड़न और मर्डर का आरोप लगा था.

लंबे समय तक रहे फरार

भ्रष्टाचार और हत्या के आरोपी मणिलाल पाटीदार को केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद IPS सेवा से बर्खास्त कर दिया गया. यूपी पुलिस रिकॉर्ड में उनका स्टेटस “SP (Terminate)” दिखाया गया.निलंबित कर दिया गया था. वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय तक फरार रहे. उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम भरी घोषित किया. काफी समय तक पुलिस को छकाने के बाद साल 2022 में कोर्ट में सेरेंडर किया.

About the Author

authorimg

Praveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *