बरेली का मोहम्मद कयूम ने राज गुप्ता बन हिंदू लड़की से रचाई शादी, दो साल बाद खुलासा

0
बरेली का मोहम्मद कयूम ने राज गुप्ता बन हिंदू लड़की से रचाई शादी, दो साल बाद खुलासा

Last Updated:

पीड़िता के अनुसार शादी के बाद करीब दो साल तक आरोपी ने अपनी असली पहचान छुपाए रखी. मामला उस समय खुला जब युवती ने अपनी शादी से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए. इसके बाद कुछ लोगों ने आरोपी की असली पहचान मोहम्मद कयूम के रूप में बताई. पीड़िता का कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा किया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई और पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

Zoom

धर्म छिपाकर बरेली का कयूम ने हिंदू युवती से रचाई शादी

बरेलीः बरेली के थाना सीबीगंज क्षेत्र में कथित तौर पर पहचान छुपाकर शादी करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. पीड़िता का आरोप है कि संभल निवासी मोहम्मद कयूम ने अपना नाम बदलकर खुद को राज गुप्ता बताया और इसी पहचान के आधार पर उससे दोस्ती कर प्रेम संबंध बनाए. बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात गाजियाबाद में नौकरी के दौरान हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने हिंदू युवक बनकर पीड़िता से शादी कर ली.

शादी के दो साल तक छिपाया धार्मिक पहचान

पीड़िता के अनुसार शादी के बाद करीब दो साल तक आरोपी ने अपनी असली पहचान छुपाए रखी. मामला उस समय खुला जब युवती ने अपनी शादी से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए. इसके बाद कुछ लोगों ने आरोपी की असली पहचान मोहम्मद कयूम के रूप में बताई. पीड़िता का कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा किया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई और पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मोहम्मद कयूम ने सिर्फ उसके साथ ही नहीं बल्कि कई अन्य लड़कियों की जिंदगी भी इसी तरह बर्बाद की है. युवती का कहना है कि शादी के बाद उस पर धर्म परिवर्तन करने और कलमा पढ़ने का दबाव बनाया गया. विरोध करने पर मानसिक प्रताड़ना भी दी गई. पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उसे अपनी धार्मिक पहचान अपनाने के लिए मजबूर करता था.

मामले को लेकर युवती ने थाना सीबीगंज पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि मामले को संवेदनशीलता के साथ देखा जा रहा है और किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *