क्रिकेट खेलते वक्त अचानक जमीन पर गिरा छात्र, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

0
क्रिकेट खेलते वक्त अचानक जमीन पर गिरा छात्र, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत


Last Updated:

झांसी के बहादुरपुर विद्यालय में कक्षा 8 के छात्र अरुण की क्रिकेट खेलते समय संदिग्ध हालत में मौत हो गई. इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हुई. परिजनों ने घटना पर संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की है.

झांसी- झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा 8 में पढ़ने वाले छात्र अरुण की स्कूल परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि शिक्षा विभाग व स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है. घटना शनिवार की बताई जा रही है, जब छात्र अरुण विद्यालय परिसर में क्रिकेट खेल रहा था. खेल के दौरान अचानक वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया. साथी छात्रों और शिक्षकों ने उसे गंभीर स्थिति में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया.

इलाज के दौरान छात्र की मौत
अस्पताल में छात्र की हालत गंभीर बनी रही और इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अरुण की अचानक हुई मौत से विद्यालय और गांव में शोक की लहर फैल गई. मृतक छात्र अरुण के परिजनों ने मौत पर सवाल उठाते हुए पुलिस से शिकायत की है. उनका कहना है कि बच्चे की मौत महज एक दुर्घटना नहीं लगती और घटना की गंभीरता से जांच होनी चाहिए.

परिजनों की शिकायत के बाद समथर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.

प्रशासन और शिक्षा विभाग भी हुआ सतर्क
घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराई जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

homeuttar-pradesh

क्रिकेट खेलते वक्त अचानक जमीन पर गिरा छात्र, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *