कभी डकैत करते थे चित्रकूट के इस क्षेत्र पर राज, अब बदल गई पूरी तस्वीर, खेतों में लौट आई हरियाली

0
कभी डकैत करते थे चित्रकूट के इस क्षेत्र पर राज, अब बदल गई पूरी तस्वीर, खेतों में लौट आई हरियाली


Last Updated:

UP News: डकैतों की गिरफ्त से आजाद होने के बाद अब यहां के खेत फिर से हरे-भरे नजर आने लगे हैं. किसान अब चैन की नींद सोते हैं और सुबह उठकर बेखौफ खेतों की ओर निकल पड़ते हैं. जहां कभी बंदूकें गरजती थीं, वहां अब ट्रै…और पढ़ें

चित्रकूट: एक समय था जब यूपी के बुंदेलखंड अंचल का चित्रकूट जिले का पाठा क्षेत्र डकैतों के नाम से बदनाम था. बीहड़ों में बसे इस इलाके में न सिर्फ पुलिस जाने से कतराती थी, बल्कि आम लोग और खासतौर पर किसान, खेतों में काम करने से भी डरते थे. मगर, अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. योगी सरकार के आने के बाद यहां का माहौल पूरी तरह से बदल गया है. बीहड़ों में डकैतों की जगह अब हरियाली ने ले ली है. खेतों में अब फिर से हल चल रहे हैं और किसान खुशी-खुशी अपनी खेती में जुटे हैं.

बता दें कि कभी आतंक का पर्याय माने जाने वाले चित्रकूट के पाठा क्षेत्र में आज शांति और विकास की बयार बह रही है. ददुआ से लेकर बलखड़िया और बबली जैसे खूंखार नाम इस क्षेत्र की पहचान बन चुके थे. इनके डर से गांव के लोग दिन में भी अपने खेतों की तरफ जाने से डरते थे. खेतों में अनाज की जगह झाड़-झंखाड़ उगते थे, लेकिन अब तस्वीर बदल गई है और किसान अपने खेतों में हरियाली ला रहे है.

पाठा क्षेत्र के किसान प्रमोद और रामस्वरूप सहित अन्य किसानों ने लोकल 18 को बताया कि हम लोग डकैतों के समय तो दिन-दोपहरी में भी खेत नहीं जाते थे. कई साल खेत खाली पड़े रहे. डर ऐसा था कि खेत जाना भारी लगने लगा था. अब माहौल बदल गया है. साल 2017 के बाद जैसे ही उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई. पाठा क्षेत्र में कई बड़े ऑपरेशन चलाकर डकैतों का सफाया किया गया. पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने बीहड़ों को छान मारा. नतीजा यह हुआ कि अब चित्रकूट का पाठा क्षेत्र डकैत विहीन हो चुका है.

डकैतों की गिरफ्त से आजाद
डकैतों की गिरफ्त से आजाद होने के बाद अब यहां के खेत फिर से हरे-भरे नजर आने लगे हैं। किसान अब चैन की नींद सोते हैं और सुबह उठकर बेखौफ खेतों की ओर निकल पड़ते हैं। जहां कभी बंदूकें गरजती थीं, वहां अब ट्रैक्टर की आवाज सुनाई देती है,अब खेती में मन लग रहा है। फसल भी अच्छी हो रही है। सरकार से भी कुछ योजनाओं का लाभ मिला है।

homeuttar-pradesh

कभी डकैत करते थे चित्रकूट के इस क्षेत्र पर राज, अब बदल गई पूरी तस्वीर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *