खजाने की गिनती करने वालों के लिए सख्त नियम, ‘नो पॉकेट’ वाला रूल
Last Updated:
Ram Mandir News: ट्रस्ट ने कर्मचारियों के लिए विशेष ड्रेसकोड भी लागू किया है. सभी कर्मचारी अब नीले रंग की निर्धारित ड्रेस में ही गणना स्थल पर दिखाई देंगे.सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह किया गया है कि इस ड्रेस में कोई जेब नहीं होगी. यानी कर्मचारी बिना जेब वाली वर्दी पहनकर ही दान गणना कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे.
अयोध्या: करोड़ों रामभक्तों की आस्था और उनके द्वारा चढ़ाए गए दान की पाई-पाई को सुरक्षित रखने के लिए ट्रस्ट ने दान गणना (गिनती) प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव किए हैं. भविष्य में किसी भी तरह की चोरी या हेराफेरी की आशंका को जड़ से खत्म करने के लिए दानपात्र के आसपास सुरक्षा का घेरा पहले से कहीं ज्यादा सख्त कर दिया गया है.
ट्रस्ट की ओर से उठाया गया सबसे महत्वपूर्ण और सख्त कदम कर्मचारियों के ड्रेस कोड से जुड़ा है. दान की गिनती करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए एक विशेष ड्रेस कोड लागू किया गया है. अब सभी कर्मचारी नीले रंग की निर्धारित यूनिफॉर्म में ही गणना स्थल पर दिखाई देंगे. इस वर्दी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई जेब (Pocket) नहीं होगी. यानी, कर्मचारी बिना जेब वाली ड्रेस पहनकर ही दान गणना कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे. ट्रस्ट का मानना है कि ‘नो पॉकेट’ नियम से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नोटों को छिपाने की संभावना शून्य हो जाएगी.
सीसीटीवी कैमरे नियम भी सख्त
गणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है, जबकि प्रवेश और निकास की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक सख्त कर दी गई है.जानकारी के अनुसार राम मंदिर के दान पात्र की गणना के लिए कुल 50 कर्मचारियों की तैनाती की गई है.इन कर्मचारियों को 25-25 के दो समूहों में बांटा गया है, जो दो अलग-अलग शिफ्टों में कार्य करते हैं इससे गणना कार्य व्यवस्थित ढंग से और निरंतर जारी रह सकेगा.
नया ड्रेसकोड
ट्रस्ट ने कर्मचारियों के लिए विशेष ड्रेसकोड भी लागू किया है. सभी कर्मचारी अब नीले रंग की निर्धारित ड्रेस में ही गणना स्थल पर दिखाई देंगे.सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह किया गया है कि इस ड्रेस में कोई जेब नहीं होगी. यानी कर्मचारी बिना जेब वाली वर्दी पहनकर ही दान गणना कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे. ट्रस्ट का मानना है कि इससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या संदेह की संभावना को न्यूनतम किया जा सकेगा.
पहले ज्यादा सुरक्षाकर्मी
इसके अलावा दान गणना कक्ष में निगरानी बढ़ा दी गई है और सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी भी पहले से अधिक कर दी गई है. गणना प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक चरण पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ ट्रस्ट के रिकॉर्ड में दर्ज हो सके.
About the Author
Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें