खूंखार इरादे से भारत आ रहे 25 पाकिस्तानी, मंसबूे हैं खतरनाक, इंडिया-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट
Last Updated:
India Nepal Border: भारत-नेपाल के ओपन बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एसएसबी नेपाल से आने वाले लोगों की सघन तलाशी कर रही है. क्योंकि खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली है कि कुछ पाकिस्तानी भारत में घुसने की कोशिश …और पढ़ें
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी.
हाइलाइट्स
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई.
- एसएसबी ने नेपाल से आने वालों की सघन तलाशी शुरू की.
- तीन दर्जन संदिग्धों की घुसपैठ की आशंका.
ताहिर हुसैन/बहराइचः कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा बेगुनाहों की हत्या करने के बाद भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चला कर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के कई ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए थे. इसके बाद पाकिस्तान ने हार मानते हुए सीज फायर कर दिया था. इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है. वहीं सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल को जो इनपुट मिला है, उसके मुताबिक तीन दर्जन के करीब संदिग्ध नेपाल पहुंच चुके हैं और वो बहराइच नेपाल की ओपन बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश करने की फिराक में हैं.
25 पाकिस्तानी आने की फिराक में
एसएसबी के अधिकारी की मानें तो करीब दस बांग्लादेशी और 25 के करीब या उससे अधिक पाकिस्तानी भारत में घुसने की फिराक में हैं. इसीलिए खुली सीमा के पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ बॉर्डर पर चेकिंग भी बढ़ाई है. हमारी कोशिश है की कोई भी पाकिस्तानी या बंग्लादेशी भारत में प्रवेश न करने पाए. यूपी के बहराइच जिले की भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी अलर्ट हो गई है. एसएसबी के पास जो इनपुट है उसके मुताबिक नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ लगभग 35 से अधिक बांग्लादेशी व पाकिस्तानी संदिग्ध अवैध रूप से घुसने की कोशिश करने में लगे हैं.
सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
बहराइच में बीते दिनों भारतीय सेनाओं की ओर से पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले को लेकर जिले की भारत नेपाल सीमा पर खुफिया इनपुट के बाद हाई अलर्ट घोषित किया गया है. एसएसबी की ओर से पूरे सीमा क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. कमांडेंट ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि करीब तीस से अधिक बांग्लादेशी व पाकिस्तानी संदिग्ध चोरी छिपे नेपाल पहुंच गए हैं. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि ये लोग नेपाल के रास्ते भारत आकर गड़बड़ी फैला सकते हैं. इसको लेकर चौकसी बरती जा रही हैं.
चल रही सघन चेकिंग
सशस्त्र सीमा बल 42वी वाहिनी के कमांडेन्ट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि इस इनपुट के मिलने के बाद नेपाल सीमा से सटे जंगलों में काम्बिंग की जा रही है. नेपाल से आने वाले हर नागरिक की सघन जांच की जा रही है. इसके साथ ही पूरे सीमा क्षेत्र से लगे इलाको में बड़ी संख्या में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है.
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें