यूपी बोर्ड को छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन हुए शुरू

0
यूपी बोर्ड को छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका, इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा के आवेदन हुए शुरू


Last Updated:

इंप्रूवमेंट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 19 में 2025 से ही आवेदन शुरू किया जा चुका है ऐसे में परीक्षार्थियों के पास इंप्रूवमेंट कंपार्टमेंट की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन करने का मौका है. इस परीक…और पढ़ें

X

इंप्रूवमेंट कंपार्टमेंट परीक्षा 2025

आजमगढ़: यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित हो चुका है. ऐसे में कुछ छात्र ऐसे हैं जिन्होंने अच्छे नंबर से इस परीक्षा को पास किया है, तो वहीं कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिन्हें एक दो सब्जेक्ट में किसी कारणवश नंबर कमा मिले हैं या फिर वह कंपार्टमेंट की मार झेल रहे हैं. ऐसे उन छात्रों के लिए अपने कंपार्टमेंट विषय को फिर से पास करने का एक बेहतरीन मौका मिल रहा है. छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित होकर अपने काम नंबर वाले कंपार्टमेंट सब्जेक्ट में और बेहतर नंबर प्राप्त कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा इंप्रूवमेंट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी किया गया है.

10 जून तक करना होगा आवेदन

इंप्रूवमेंट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 19 में 2025 से ही आवेदन शुरू किया जा चुका है. ऐसे में परीक्षार्थियों के पास इंप्रूवमेंट कंपार्टमेंट की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन करने का मौका है. इस परीक्षा के लिए 10 जून तक आवेदन किया जा सकता है. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. आपको बता दें कि हाई स्कूल के परीक्षार्थी इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे. इसके लिए उन्हें 256.5 रुपए का शुल्क जमा करना होगा. इसके अलावा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी केवल कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ही आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें 306 रुपए का शुल्क जमा करना होगा.

इस तरह से भरा जाएगा फॉर्म

बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक हाई स्कूल में इंप्रूवमेंट परीक्षा के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए विषय में तथा कंपार्टमेंट परीक्षा के अंतर्गत अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में से केवल एक विषय में ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे. परीक्षार्थियों को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन करने के बाद परीक्षा शुल्क कोषागार चालान के माध्यम से जमा करना होगा. इसके बाद चालान की मूल प्रति को तथा ऑनलाइन भरे हुए आवेदन की प्रति को डाउनलोड करके अंतिम तारीख यानी 10 जून के बाद तीन दिनों के भीतर ही परिसर से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को रजिस्टर्ड डॉक के माध्यम से भेजना अनिवार्य होगा.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homecareer

शुरू हुआ कंपार्टमेंट-इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन, यह है अंतिम तारीख



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *