गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक दौड़ेगी नमो भारत, 74 KM लंबे ट्रैक में बनेंगे 22 स्टेशन, देखें लिस्ट
बताया गया कि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेज जी गई है. गाजियाबाद में रूट के सर्वे का काम पूरा हो चुका है. छह कोच वाली नमो भारत ट्रेन ट्रैक पर दौड़ेगी. कॉरिडोर के लिए ग्रेटर नोएडा में करीब 60 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी. गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, ईस्ट और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र जुड़ के बीच कनेक्टिविटी हो जाएगी. साथ ही आसपास के जिलों के लोगों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी.
गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट के बीच बनेंगे 22 स्टेशन
गाजियाबाद-नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बनाए जाने वाले कारिडोर के पहले फेज में करीब 9 हजार करोड़ रुपये का खर्चा आएगा. बाकी पैसा दूसरे फेज में खर्च किया जाएगा. गाजियाबाद के बाद सिद्धार्थ विहार, गाजियाबाद साउथ , ग्रेटर नोएडा सेक्टर-26सी, इको टेक 12, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2, 3 ग्रेटर नोएडा सेक्टर-10, नॉलेज पार्क-5, पुलिस सलाइन सूरजपुर में पहले फेज में स्टेशन बनाए जाएंगे. इसके अलावा, मलकपुर, इकोटेक दो, नॉलेज पार्क तीन, अल्फा एक , ओमेगा दो , इको टेक 1 ई, इकोटेक-6, दनकौर, यीडा नार्थ , सेक्टर-18 , यीडा सेंट्रल सेक्टर-21, नोएडा एयरपोर्ट जेवर स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है.
भविष्य में जेवर से आगरा को जोड़ा जाएगा
नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट जेवर को भविष्य में रैपिड रेल से आगरा से जोड़ा जाएगा. यमुना अथॉरिटी की ओर से तैयार किए गए जोनल मास्टर प्लान में इसका जिक्र किया गया है. जेवर से लेकर न्यू आगरा अर्बन सेंटर तक करीब 131 लंबा ट्रैक बनाया जाएगा.