गाजीपुर में बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत, पूजा के दौरान करंट के चपेट में आने से गई जान
Last Updated:
Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र में बुधवार को भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. पूजा कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई.
गाजीपुर में बड़ा हादसा.
गाजीपुरः उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. यह हादसा काशीदास पूजन के दौरान हुआ है. हाईटेंशन बिजली के तार से बांस के स्पर्श होने से चार लोग करंट के चपेट में आ गए और फिर वे बुरी तरह से झुलस गए. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मऊ के फातिमा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चारों लोग की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 35 वर्षीय छोटेलाल यादव, 29 वर्षीय कल्लू, 23 वर्षीय गोरख यादव और 19 वर्षीय अमन यादव के रूप में हुई है. वहीं इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है. यह पूरी घटना मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव की है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में हुए हादसे का संज्ञान लिया. सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश.
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें