लखीमपुर में मौसम का कहर, तेज आंधी के कारण दीवार गिरने से बाप-बेटी की मौत
Last Updated:
Lakhimpur kheri News: निघासन तहसील क्षेत्र के मझगई थाना अंतर्गत छेदुई पतिया गांव में बुधवार सुबह करीब 5 बजे तेज आंधी ने एक परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ी. गांव के पतिया फार्म में एक दीवार गिरने से एक ही परिवार के…और पढ़ें
मौसम का बदला मिजाज।
यूपी के लखीमपुर जिले में अचानक बुधवार सुबह मौसम का मिजाज बदला तेज हवाओं को साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिशसे जहां एक और भीषण गर्मी से राहत मिली तो वहीं दूसरी ओर तेज आंधी के कारण काफी नुकसान भी हुआ. तेज आंधी के कारण लोग बेघर हो गए. इसी दौरान निघासन तहसील क्षेत्र के मझगई थाना अंतर्गत छेदुई पतिया गांव में बुधवार सुबह करीब 5 बजे तेज आंधी ने एक परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ी.
गांव के पतिया फार्म में एक दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए. इस दर्दनाक हादसे में रक्षपाल सिंह (45) और उनकी 10 वर्षीय बेटी रमन दीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि परिवार की दो महिलाएं और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए.
सुबह मौसम का बदला मिजाज
सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों को हादसे की जानकारी हुई तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला. सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निघासन ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने रक्षपाल सिंह और उनकी बेटी को मृत घोषित कर दिया.रक्षपाल सिंह छेदुई पतिया गांव के निवासी थे. खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे. उनकी बेटी रमन दीप कौर गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी.
मौसम का कहर
तेज आंधी आने के कारण कई पेड़ सड़कों पर गिर गए जिसे आवागमन विवादित हो गया है वहीं दूसरी ओर विद्युत सप्लाई भी बाधित हो गई है मिली जानकारी के अनुसार पलिया-भीरा नेशनल हाईवे पर लगा लगभग 2 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया है क्योंकि नेशनल हाईवे पर पेड़ गिर गए हैं.