गोबर से कमाल का प्रोडक्ट बना रहीं महिलाएं, मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, आप भी कर सकते हैं शुरू, जानें कैसे?

0
गोबर से कमाल का प्रोडक्ट बना रहीं महिलाएं, मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, आप भी कर सकते हैं शुरू, जानें कैसे?


Last Updated:

Moradabad News: मुरादाबाद की कुछ महिलाएं मिलकर एक अनोखा व्यवसाय कर रही हैं. उन्होंने गाय के गोबर से संभरानी कप बनाने की शुरुआत की है, जो घर में नेगेटिव ऊर्जा को पॉजिटिव ऊर्जा में बदलते हैं और खुशबूदार माहौल बना…और पढ़ें

मुरादाबाद: बदलते समय और रोजगार की जरूरत को देखते हुए मुरादाबाद की महिलाएं अब केवल घर संभालने तक सीमित नहीं रह गई हैं. मुरादाबाद में कुछ महिलाएं मिलकर एक अनोखा समूह बनाया है. जिसका उद्देश्य सिर्फ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना ही नहीं है, बल्कि अपने काम के माध्यम से घरों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है. उन्होंने ऐसे उत्पाद बनाने का फैसला किया जो घर में सुखद माहौल बनाता है और लोगों के लिए नई संभावनाओं का रास्ता खोलता है.
दरअसल, मुरादाबाद में महिलाओं ने मिलकर एक खास समूह बनाया और संभरानी कप बनाने का निर्णय लिया. यह कप गाय के गोबर से तैयार किया जाता है और घर में नेगेटिव ऊर्जा को पॉजिटिव ऊर्जा में बदलने का काम करता है. इन संभरानी कपों से घर में एक सुखद और खुशबूदार माहौल बनता है. इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है और एक कप की कीमत 35 रुपये है. इस व्यवसाय से प्रत्येक महिला को अच्छा मुनाफा हो रहा है.

स्टॉल के माध्यम से की जा रही बिक्री
समूह की महिलाएं सरकारी कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों में स्टॉल लगाकर अपने संभरानी कप को बेचती हैं. इसके अलावा वे ऑफलाइन माध्यम से भी कप की बिक्री करती हैं. इनकी डिमांड कई जगहों से आती है, जिससे प्रत्येक महिला को लगभग 10 हजार रुपये का मुनाफा होता है. शालिनी ने यह भी बताया कि वे अन्य महिलाओं को प्रेरित करना चाहती हैं कि वे भी ऐसा व्यवसाय शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं और रोजगार से जुड़कर अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं.

authorimg

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

गोबर से कमाल का प्रोडक्ट बना रहीं महिलाएं, मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *