गोरखपुर के उमेशा स्वीट्स के रसगुल्ले, स्वाद और सेहत का है खजाना, गुड़, खजूर और फ्रूट से होते हैं तैयार
गोरखपुर: अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको गोरखपुर में एक ऐसी दुकान के बारे में बताएंगे, जिसके रसगुल्ले खाकर आप कहेंगे वाह क्या स्वाद है. दरअसल हम बात कर रहे हैं गोरखपुर के असुरन चौक पर स्थित उमेशा स्वीट्स की. गर्मी के मौसम में इनके रसगुल्लों की काफी डिमांड रहती है. तो चलिए जानते हैं इनके रसगुल्लों की क्या खासियत है और इतनी डिमांड क्यों रहती है
कैसे बनाए जाते हैं रसगुल्ला
आपको बता दें, जहां आमतौर पर रसगुल्ला चीनी से बनता है, वहीं इस दुकान पर आपको गुड़, खजूर और मिक्स फ्रूट वाले रसगुल्ले मिलेंग, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखते हैं. दुकान के मालिक खुशहाल खट्टर बताते हैं कि, ये सभी रसगुल्ले दुकान पर ही तैयार किए जाते हैं और पूरी स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है. वे बताते हैं, कि आजकल ग्राहक केवल स्वाद ही नहीं, सेहत को भी प्राथमिकता देता है. इसी सोच के साथ उन्होंने इन वैरायटी की शुरुआत की. आगे वे बताते हैं, कि गुड़ रसगुल्ला में सफेद चीनी की जगह शुद्ध देसी गुड़ का इस्तेमाल होता है. इसका स्वाद थोड़ा देसी होता है, जो गर्मी में शरीर को ठंडक देता है और पाचन में भी मदद करता है.
आगे वे बताते हैं, कि छेना से रसगुल्ले की गोलियां तैयार कर, इन्हें गुड़ के हल्के सिरप में उबाला जाता है. गुड़ को पहले शुद्ध पानी में मिलाकर फिल्टर किया जाता है, ताकि उसकी अशुद्धियां निकल जाएं. आगे वे बताते हैं, कि खजूर रसगुल्ला उन लोगों के लिए खास है जो शुगर से परहेज़ करते हैं. इसमें प्राकृतिक रूप से मीठा खजूर पेस्ट और उसका अर्क इस्तेमाल किया जाता है. वे बताते हैं, कि खजूर को रातभर भिगोकर उसका गाढ़ा रस निकाला जाता है, फिर उसी में रसगुल्ले पकाए जाते हैं. इसका स्वाद हल्का और पौष्टिक होता है.
आगे वे बताते हैं, कि मिक्स फ्रूट रसगुल्ला युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है. इसमें सेब, अनार, पाइनएप्पल जैसे फलों का अर्क मिलाकर फ्लेवर तैयार किया जाता है. छेना से बने रसगुल्लों को फल आधारित सिरप में डुबोकर ठंडा किया जाता है, जिससे हर बाइट में फलों का स्वाद आता है. गुड़ और खजूर रसगुल्ले, आयरन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं. तो वहीं, मिक्स फ्रूट रसगुल्ले, विटामन से भरपूर होते हैं और एनर्जी बूस्टर का काम करते हैं. आगे वे बताते हैं, कि सभी रसगुल्ले बिना प्रिजर्वेटिव के बनाए जाते हैं.