खुद का काम करना है तो उठाएं इस योजना का फायदा, यहां फ्री में मिल रही मशीन! ये है आवेदन की लास्ट डेट
Last Updated:
Lakhimpur Kheri: शुरू करना चाहते हैं खुद का काम तो अभी इस वेबसाइट पर फ्री दोना पत्तल मशीन के लिए अप्लाई कर दें. लास्ट डेट 24 मई है.
डोना पत्तल मशीन।
हाइलाइट्स
- बेरोजगार युवाओं को फ्री दोना-पत्तल मशीन मिलेगी.
- आवेदन की आखिरी तारीख 24 मई है.
- upkvib.gov.in पर आवेदन करें.
लखीमपुर खीरी. बेरोजगार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से निशुल्क मशीन उपलब्ध कराई जा रही है. ये दोना-पत्तल मशीन लेकर युवा अपना खुद का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं. जिला ग्रामोद्योग स्वरोजगार का मौका दे रहा है. इसके तहत दोना-पत्तल बनाने के लिए फ्री में मशीन मिलेगी. इस मशीन के लिए 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं. शिक्षित बेरोजगार युवाओं को काम के मौके देने के उद्देश्य से यूपी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अब दोना-पत्तल मशीन फ्री में देगा. इसके लिए युवाओं को विभाग में आवेदन करना होगा.
यहां करें अप्लाई
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सेमी मोटराइज्ड दोना-पत्तल मशीन उद्योग में रुचि रखने वाले युवाओं के पास सुनहरा मौका है, वह आज ही आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए upkvib.gov.in पर अप्लाई किया जा सकता है. ये भी जान लें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 मई है.
आवेदन पत्र के साथ लगाएं ये डॉक्यूमेंट्स
आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की हार्ड कॉपी, जाति प्रमाण पत्र, पढ़ाई से जुड़ी योग्यता, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, राशन कार्ड आदि कागज साथ में लगाकर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के दफ्तर में जमा करना होगा. इन कागजों के बगैर आपका आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा.
वित्तीय वर्ष 2025-2026 में दोना-पत्तल बनाने वाले कारीगर और इस काम में रुचि रखने वाले दूसरे लोगों को, पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक मोटराइज्ड दोना-पत्तल बनाने की मशीन फ्री में देकर खुद का काम शुरू करने का मौका दिया जाएगा.
सीजन में बढ़ जाती है डिमांड
आपको बता दें कि बाजार में फुटपठरी कारोबार करने वाले गांव के महिला-पुरुषों की किस्मत शादी के सीजन में ही चमकती है. शादी-विवाह के सीजन में दोना-पत्तल की मांग बहुत बढ़ जाती है. हालांकि बाजारों में फोम और पेपर के भी पत्तल-दोने मिलते हैं लेकिन सेहत को ठीक रखने और पर्यावरण को बचाने में पत्तल मददगार साबित होता है. इसीलिए जो लोग अपना खुद का काम शुरू करना चाहते हैं वे आज ही आवेदन करें.