गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिया मेले को लेकर क्षेत्र को 9 सुपर जोन में बांटा, प्रशासन मुस्तैद
मथुरा: विगत दिनों तहसील गोवर्धन के सभागार में विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली. मेले में करोड़ो की संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक, दर्शनार्थी एवं परिक्रमार्थी आते हैं. मुड़िया पूर्णिमा मेला आस्था, श्रृद्धा एवं विश्वास का अद्भुत संगम है. मेला क्षेत्र को 9 सुपर जोन, 21 जोन तथा 62 सेक्टर में विभाजित किया गया है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 6 स्थाई पुलिस चौकी, 37 अस्थाई पुलिस चौकी, 31 वाच टावर तथा 150 बैरियर स्थापित किए जाएगा. 183 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी तथा 350 पीए सिस्टम से निरंतर अनाउंसमेंट किया जाएगा.
मुड़िया मेले में होगा सुरक्षा का कड़ा पहरा
मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह लोकल 18 से बात करते हुए कहा कि प्रकाश व्यवस्था हेतु 1281 एलईडी लाइट, 14 सेमी मास्ट लाइट, 1 हाई मास्ट लाइट तथा 212 सोलर लाइट लगाई गई है. मंदिर की लाइटिंग व्यवस्था और अन्य फ़साद लाइटिंग की व्यवस्था भी विकास प्राधिकरण के द्वारा की जा रही है. वहीं मेले को देखते हुए 61 पार्किंग स्थल, 1100 रोडवेज बस, 19 अग्निशमन वाहन, 54 गिर्राज मोबाईल, पीएसी फ्लड 2 प्लाटून 3 स्थल पर, एसडीआरएफ 1 टीम मानसी गंगा पर, पीएसी 2 कम्पनी 7 स्थल पर, 600 ड्यूटी पाइन्ट गोवर्धन व वृन्दावन, 3 सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम तथा 9 सब कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे.
16 अस्थाई चिकित्सा सहायता केन्द्र, 2 एनजीओ के चिकित्सा शिविर, 5 मोटर साइकिल एम्बुलेंस टीम, 14 एम्बुलेंस, 6 हेल्थ मोबाईल, 24 संचार व्यवस्था, 22 चिकित्सा शिविर आदि लगाए जाएंगे. मुड़िया पूनों मेला 2026 में 5 खोया-पाया केन्द्र, 140 हैण्डपम्प, 30 पानी के टेंकर, 17 आरओ, 25 मो. टायलेट, 3 जनसुविधा केन्द्र बनाए जायेंगे. वर्ष 2025 में 1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मुड़िया पूर्णिमा मेला में आए थे. श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. सभी ड्यूटी अधिकारी/ कर्मचारी श्रद्धालुओं से विनम्र रहे. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सरल, सुगम व सुलभ दर्शन उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. परिक्रमा मार्ग में पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाए तथा महिला पुलिस की ड्यूटी भी लगाई जाए. पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों की सुविधाओं हेतु कटिबद्ध है.
प्लास्टिक मुक्त मेला के रूप में मनाया जाएगा मुड़िया मेला
मेले में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं, आपातकालीन सेवाएं तथा कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साफ-सफाई एवं स्वच्छता हेतु निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के दृष्टिगत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए. नियमित दूरी पर सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाए. सेक्टर बनाकर उन्हें क्षेत्रों में विभाजित करते हुए सफाई हेतु निर्देशित किया जाए. सुपरवाइजरों की नियुक्ति की जाए, जो निरंतर सफाई की समीक्षा करते रहे तथा समन्वय स्थापित करते रहे. मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 को प्लास्टिक मुक्त मेला के रूप में मनाया जाएगा. मुड़िया पूर्णिमा मेले में करोड़ो श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. उन्होंने तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए. साज-सज्जा, लाइटिंग, फसाड लाइटिंग, तिरंगा लाइटिंग, वॉल पेंटिंग, सजावट, झालर लाइटिंग आदि हेतु निर्देशित किया. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ की ब्रिकी हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकाधिक जागरूकता फैलाए तथा चेकिंग सुनिश्चित करे.