ग्रीन पार्क में आज करो या मरो का मुकाबला, इंडिया A बनाम ऑस्ट्रेलिया A में कौन बनेगा चैंपियन? अभिषेक-श्रेयस अय्यर पर सब की निगाहें

0
ग्रीन पार्क में आज करो या मरो का मुकाबला, इंडिया A बनाम ऑस्ट्रेलिया A में कौन बनेगा चैंपियन? अभिषेक-श्रेयस अय्यर पर सब की निगाहें


Last Updated:

Green Park Stadium Kanpur: कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच वनडे सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं, ऐसे में यह मुकाबला निर्णायक है. अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा जैसे युवा सितारों से टीम इंडिया A को बड़ी उम्मीदें हैं. जानिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी हर खास जानकारी…

Green Park Stadium Kanpur: कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला खेला जाएगा. तीन मैचों की सीरीज इस वक्त 1-1 से बराबरी पर है और आज का मुकाबला “करो या मरो” जैसा होगा. जो टीम आज जीतेगी, वही सीरीज की विजेता बनेगी. मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और कानपुर के क्रिकेट प्रेमी इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फैंस की निगाहें अभिषेक शर्मा पर टिकीं
युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर आज सबकी निगाहें होंगी. दूसरे मैच में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे, लेकिन आज टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है. फैंस चाहते हैं कि उनके बल्ले से रन बरसें और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएं. वहीं, श्रेयस अय्यर, जिन्होंने पहले मैच में शानदार शतक लगाया था, दूसरे मैच में जल्दी आउट हो गए थे. टीम को उनसे भी एक बार फिर बड़ी पारी की दरकार है.

तिलक वर्मा, अर्शदीप और राणा से भी उम्मीदें
टीम इंडिया A के तिलक वर्मा ने पिछले मैच में 94 रनों की लाजवाब पारी खेली थी और टीम को संकट से बाहर निकाला था. आज फिर उनसे वैसी ही जिम्मेदारी की उम्मीद की जा रही है. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा पर नजरें होंगी. अर्शदीप अपनी स्विंग गेंदबाजी से शुरुआती विकेट निकालने में माहिर हैं. हर्षित अपनी तेज रफ्तार से बल्लेबाज़ों को चौंका सकते हैं. दोनों से उम्मीद है कि वे ऑस्ट्रेलिया A को कम स्कोर पर रोकने में मदद करेंगे.

ग्रीन पार्क में रोमांच चरम पर, तैयारियां पूरी
ग्रीन पार्क स्टेडियम में सुबह से ही क्रिकेट का उत्साह देखने को मिल रहा है. पिच रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती ओवरों में बल्लेबाज़ों को मदद मिलेगी, लेकिन दोपहर के बाद स्पिन गेंदबाज़ों को भी सहारा मिल सकता है. स्टेडियम में भारी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है. पहले मैच में इंडिया A ने और दूसरे में ऑस्ट्रेलिया A ने जीत दर्ज की थी, ऐसे में यह मुकाबला फाइनल जैसा बन गया है. दोनों टीमों में युवा खिलाड़ी शामिल हैं, जो भविष्य में भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीमों की रीढ़ बन सकते हैं.

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

ग्रीन पार्क में आज करो या मरो का मुकाबला, इंडिया A बनाम ऑस्ट्रेलिया A



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *