Prayagraj News: ढाई साल बाद नजर आया माफिया अतीक अहमद का बेटा अबान, VIDEO वायरल!
Last Updated:
Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद का जेल जाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो चर्चा का विषय बन गया है. यह पहली बार ढाई साल बाद है जब अबान का वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह नैनी सेंट्रल जेल जाते हुए दिखे, जिससे उनके हालात और गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वीडियो में अबान जेल में जाते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों में चर्चा का विषय बन गया है.
यह पहली बार है जब ढाई साल के बाद अबान का वीडियो सामने आया है. इससे पहले उन्हें लंबे समय से देखा नहीं गया था.
अबान अहमद और उनका परिवार
अतीक अहमद के पांचवें नंबर के बेटे अबान अहमद और चौथे नंबर के बेटे अहजम अहमद 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस की गिरफ्त में आए थे. उस समय दोनों नाबालिग थे, इसलिए उन्हें बाल गृह में भेज दिया गया था.
पिछले साल दोनों बाल गृह से छूट गए थे. इसके बाद वे पुलिस सुरक्षा में रिश्तेदार के घर चले गए थे. उस समय से अब तक किसी ने उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं देखा था.
हाल की घटनाएं
एक अक्टूबर को अतीक अहमद के दूसरे नंबर के बेटे अली अहमद को नैनी जेल से झांसी जेल में स्थानांतरित किया गया था. इस घटना के बाद अबान अहमद का जेल में देखा जाना और उसका वीडियो वायरल होना चर्चा का विषय बन गया है.
इस वायरल वीडियो पर अभी तक किसी भी अधिकारी या पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें