घमौरियों पर लगाते हैं बर्फ तो तुरंत बंद कर दें ये काम…इस घरेलू नुस्खे से मिलेगा झटपट आराम!
Last Updated:
Treat Prickly Heat: घमौरियां होने पर लोग अक्सर बर्फ लगा लेते हैं. ये शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है. इसके बजाय एलोवेरा जेल का प्रयोग करना बेहतर होगा.
घमोरियां होने पर बर्फ का ना करें इस्तेमाल एलोवेरा जेल देगा आराम
हाइलाइट्स
- घमौरियों पर बर्फ लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है.
- एलोवेरा जेल का उपयोग घमौरियों में राहत देता है.
- बर्फ की तासीर गर्म होती है, जिससे त्वचा काली हो सकती है.
Treat Prickly Heat: गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और धीरे-धीरे तापमान बढ़ता ही जा रहा है. इस प्रचंड गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को घमौरियां हो जाती हैं और घमौरियों को खत्म करने के लिए लोग अलग-अलग प्रकार के पाउडर या फिर बर्फ का इस्तेमाल करते हैं. इनमें से कुछ चीज़ें राहत तो देती हैं, लेकिन उनके साइड इफेक्ट भी होते हैं. साथ ही, कुछ ऐसी चीज़ें आयुर्वेद में बताई गई हैं जिनका इस्तेमाल करने से आसानी से घमौरियों को खत्म किया जा सकता है.
इस कारण से होती हैं घमौरियां
गर्मी के मौसम में शरीर की गर्मी और बाहर की गर्मी इकट्ठा हो जाती है और फिर त्वचा के माध्यम से बाहर निकलती है, जिसे घमौरियां कहते हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर शरीर में ज्यादा गर्मी हो गई है और त्वचा से नहीं निकल रही है, तो व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाती है. उसे लूज मोशन हो सकते हैं या अन्य समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए ज्यादा गर्मी होने पर घमौरी के रूप में वह शरीर से बाहर निकलती है. इसीलिए अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए ऐसी चीज़ों का सेवन करते रहें जिससे गर्मी का असर कम रहे.
घमौरियां होने पर एलोवेरा का करें इस्तेमाल
आयास आयुर्वेदिक चिकित्सालय से बी.ए.एम.एस., एम.डी. डॉ. हर्ष बताते हैं कि अगर गर्मी में किसी व्यक्ति के शरीर पर लाल-लाल दाने हो रहे हैं, तो वह बर्फ का इस्तेमाल बिल्कुल न करें क्योंकि बर्फ की तासीर गर्म होती है. यह थोड़ी देर के लिए राहत तो देती है, लेकिन त्वचा काली हो जाती है. वे डॉक्टर होने के नाते किसी को भी घमौरियों में बर्फ लगाने की सलाह नहीं देंगे, क्योंकि बर्फ के अंदर लेटेंट हीट (छुपी हुई गर्मी) होती है. बर्फ की तासीर गर्म होती है.
हो सकता है नुकसान
अगर आप घमौरियों में बर्फ का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए घमौरियां होने पर मार्केट में मिलने वाले विभिन्न कंपनियों के पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर एलोवेरा लेकर उसके जेल को निकालकर उसे अपनी घमौरियों पर लगाने से काफी राहत मिलती है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता, साथ ही त्वचा भी काली नहीं होती.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.