टमाटर की खेती से किसान बना मालामाल, सिर्फ 15 हजार लगाकर करता है लाखों में कमाई
Last Updated:
आजकल किसान मॉर्डन टेक्निक से खेती कर रहे हैं. किसानों का ज्यादा जोर ऑर्गेनिक तरीके से खेती पर है. वहीं इन सब्जियों की मार्केट में भी काफी डिमांड रहती है.
अंगूरलता टमाटर की खेती दिखाते किसान
हाइलाइट्स
- टमाटर की खेती से किसान को लाखों की कमाई होती है.
- 15 हजार की लागत से एक लाख तक की कमाई होती है.
- टमाटर की फसल दो माह में तैयार हो जाती है.
फर्रुखाबाद: जहां एक ओर टमाटर की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब ढीली करने पर मजबूर कर दिया है. वहीं फर्रुखाबाद के एक किसान के लिए यह लाखों रुपए की कमाई वाला मौका साबित हुआ है. इस समय टमाटर का बंपर उत्पादन हो रहा है और मंडी में भी तगड़ी बिक्री हो रही है वह भी अच्छे दामों पर. यही कारण है कि एक बीघा में उगाई गई टमाटर की फसल भी अब लाखों रुपए की कमाई करा रही है.
कम लागत में बंपर कमाई
लोकल18 को किसान सुनील राठौर ने बताया कि वह ऑर्गेनिक आधारित सब्जियों की खेती कई वर्षों से करते आ रहे हैं. इस समय उनके खेतों में टमाटर की फसल उत्पादन दे रही है. वह बताते हैं कि इसकी फसल दो माह में ही तैयार हो जाती है. इसे तैयार करने में लगभग पंद्रह हजार रुपए की लागत आ जाती है, जिससे एक लाख रुपए तक की कमाई हो जाती है.
विटामिन सी से भरपूर होता है टमाटर
जिस प्रकार टमाटर में पोटेशियम, विटामिन, लाइकोपिन, विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. वहीं इसका सलाद, सूप और चटनी बनाने के साथ ही ब्यूटी प्रोडक्ट में प्रयोग किया जाता है. आयुर्वेद में भी टमाटर को बहुत ही लाभकारी माना गया है. वास्तम में हमारी रसोई में टमाटर का बहुत ही महत्व है जिसके कारण टमाटर को हर कोई खरीदता है. आज के समय में भले ही कितना भी महंगा हो जाएं लेकिन लोग इसे खरीदते हैं.
यह है उगाने की विधि
सबसे पहले टमाटर के बीजों को मिट्टी में बो दिया जाता है. इसके बाद गोबर की खाद की तराई वाली भूमि पर डालने के बाद जुताई करके क्यारियों में इसकी पौध को बो दिया जाता है. पौधों को सीमित पानी दिया जाए इसके लिए टपक पद्धति द्वारा सिंचाई की जाती है. टमाटर की पूसा, रश्मि, अविनाश, सोनाली, आक्रा जैसी किस्में किसान सही बताते हैं.