चंबल पाइपलाइन खुदाई बनी मौत का गड्ढा: मिट्टी लेने गए 10 लोग दबे, 4 की मौत

0
चंबल पाइपलाइन खुदाई बनी मौत का गड्ढा: मिट्टी लेने गए 10 लोग दबे, 4 की मौत


Last Updated:

Agra News Today: राजस्थान-यूपी बॉर्डर पर चंबल पाइपलाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी लेने गए 10 लोग दब गए. हादसे में 4 की मौत हो गई, 6 घायल हैं.

हाइलाइट्स

  • आगरा के फतेहपुर सीकरी में बड़ा हादसा हो गया.
  • चंबल पाइपलाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से 10 लोग मलबे में दब गए.
  • 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं.

आगरा: राजस्थान से सटे आगरा जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ के पास चंबल पाइपलाइन की खुदाई चल रही थी. इसी खुदाई वाली जगह से पीली मिट्टी लेने के लिए गांव उत्तू से कुछ लोग पहुंचे थे, लेकिन सुबह- सुबह अचानक गड्ढा का किनारा ढह गया और वहां मौजूद 10 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए.

घटना इतनी भयानक थी कि लोगों में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान के भरतपुर जिले की गहनोली थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और सभी दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक 4 लोगों की जान जा चुकी थी और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

हॉस्पिटल में घायलों का चल रहा है इलाज
इस हादसे में मरने वालों की पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव उत्तू निवासी विमला (45 वर्ष), अनुकूल (24 वर्ष), विनोद (55 वर्ष) और योगेश (25 वर्ष) के रूप में हुई है. इनके शव भरतपुर के आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. वहीं बाकी घायल लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, आगरा में दौलतगढ़ गांव के पास चंबल पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था. जानकारी के अनुसार, ठेकेदार की टीम ने 10 फीट से भी ज्यादा गहरे गड्ढे खोद दिए थे. रविवार सुबह यहां कुछ ग्रामीण पीली मिट्टी लेने पहुंचे थे. यह मिट्टी घर बनाने या प्लास्टर के लिए अच्छी मानी जाती है. जैसे ही वे लोग मिट्टी भरने लगे, तभी अचानक गड्ढे की ढाय भरभराकर गिर गई और सब लोग उसमें दब गए.

ग्रामीणों ने कंपनी पर लगाया आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि काम अधूरा छोड़कर कंपनी के लोग पहले ही साइट से जा चुके थे. बारिश के मौसम में खुदाई खुली छोड़ दी गई थी, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया था. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मिट्टी लेने आने वालों को कई बार रोका गया था, लेकिन वहां कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं थे. न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही साइट को घेरा गया था.

ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने चंबल परियोजना के ठेकेदार पर सीधा आरोप लगाया है कि उसकी लापरवाही के चलते यह जानलेवा हादसा हुआ है. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उन्होंने पहले ही पुलिस को खतरे की जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

गांव में मचा कोहराम
जैसे ही खबर गांव में पहुंची, तो गांव से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे. रोते- बिलखते परिजन अपनों की लाशें देखकर बेसुध हो गए. पूरे गांव में मातम पसर गया. हादसे के बाद से स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

homeuttar-pradesh

चंबल पाइपलाइन खुदाई बनी मौत का गड्ढा: मिट्टी लेने गए 10 लोग दबे, 4 की मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *