पहले मक्का के मिलते थे 1200, अब सीधे खाते में आ रहे 2225, किसानों ने बताया MSP का पूरा सच

0
पहले मक्का के मिलते थे 1200, अब सीधे खाते में आ रहे 2225, किसानों ने बताया MSP का पूरा सच


Last Updated:

Rampur news in hindi : यह खरीद 15 जून से शुरू हो चुकी है और 31 जुलाई तक चलेगी. इस खरीद का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने पहले से पंजीकरण करा रखा है.

रामपुर. मक्का उगाने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है. पहली बार रबी की मक्का फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2225 रुपये प्रति कुंतल खरीदी जा रही है. किसानों के मुताबिक, पहले मक्का का बाजार भाव बहुत कम मिलता था, जिससे लागत भी नहीं निकलती थी, लेकिन अब सरकारी खरीद से उन्हें राहत मिली है. यह खरीद 15 जून से शुरू हो चुकी है और 31 जुलाई तक चलेगी. रामपुर के किसान हरिओम और हसीब अहमद बताते हैं कि पहले मक्का बेचने पर उन्हें केवल 1000 से 1200 रुपये प्रति कुंतल ही मिलते थे, लेकिन अब सरकार सीधे 2225 रुपये प्रति कुंतल दे रही है. यह उनके लिए काफी फायदेमंद है.

चाहिए इतनी चीजें

जिले में इस बार चार केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 9 से शाम 6 बजे तक मक्का की खरीद हो रही है. लेकिन इस खरीद का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो पहले से पंजीकरण कराएंगे. इसके लिए किसान fcs.up.gov.in वेबसाइट पर या UP KISAN MITRA मोबाइल ऐप से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. पंजीकरण के लिए किसान को वही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करना होगा जो आधार से लिंक हो ताकि OTP के जरिए प्रक्रिया पूरी हो सके. किसान का बैंक खाता भी आधार से जुड़ा होना चाहिए और एनपीसीआई पोर्टल पर सक्रिय होना चाहिए. मक्का बेचने के बाद भुगतान सीधे किसानों के खाते में PFMS सिस्टम के जरिए किया जाएगा, जिससे बीच में किसी और का दखल नहीं होगा.

रामपुर के जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी का कहना है कि जिले में यह पहली बार है जब रबी मक्का की सरकारी खरीद हो रही है. अगर किसी किसान को योजना से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए या कोई सवाल हो तो वह टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeagriculture

पहले मक्का के मिलते थे 1200, अब आ रहे 2225, किसानों ने बताया MSP का सच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *