चाइनीज मांझे और मोबाइल से रहें दूर.. CM योगी ने बच्चों के लिए लिखी ख़ास चिट्ठी

0
चाइनीज मांझे और मोबाइल से रहें दूर.. CM योगी ने बच्चों के लिए लिखी ख़ास चिट्ठी


Last Updated:

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बच्चों के लिए एक खासी सन्देश दिया है. योगी की पाती सीरीज के तहत उन्होंने बच्चों से अपील की है कि वे चाइनीज मांझे और मोबाइल फोन से दूर रहे. मुख्यमंत्री ने बच्चों से अपील की है कि गेम और रील बच्चों का कीमती समय चुरा रहा है. वहीं चाइनीज मांझे से लोगों की जान जा रही है. मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा है कि वे किताबों से दोस्ती करें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बच्चों को संबोधित करते हुए एक विशेष पत्र लिखा है. ‘योगी की पाती’ नाम से लिखे गए इस पत्र बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य को लेकर सुझाव दिए गए हैं. पत्र में सीएम योगी ने दो प्रमुख मुद्दों- चाइनीज मांझे और मोबाइल फोन की लत- पर विशेष ध्यान दिया है. उन्होंने कहा कि गेम और रील के चक्कर में समय बर्बाद न करें.

मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि पतंगबाजी एक पुरानी और रोचक परंपरा है, लेकिन चाइनीज मांझे का इस्तेमाल बेहद खतरनाक है. यह मांझा न केवल पक्षियों के लिए घातक साबित होता है, बल्कि लोगों की जान भी ले सकता है. उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे चाइनीज मांझे से पूरी तरह दूरी बनाएं. सीएम योगी ने कहा कि चाइनीज मांझे के खिलाफ राज्य सरकार का अभियान चल रहा है और इसमें बच्चे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. यदि कहीं चाइनीज मांझा बिकता दिखे तो परिवारजनों के माध्यम से तुरंत पुलिस को सूचना दें.

मोबाइल की लत से बचें, किताबों से दोस्ती करें

पत्र में सीएम योगी ने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की बढ़ती लत पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने लिखा कि मोबाइल बच्चों का कीमती समय चुरा लेता है. गेम खेलना और रील्स देखना कई घंटों तक जारी रहता है, जिससे आंखें कमजोर होती हैं, एकाग्रता भंग होती है और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है. मुख्यमंत्री ने सलाह दी कि मोबाइल की जगह बच्चों को किताबों से दोस्ती करनी चाहिए. परिवार के साथ समय बिताना, खेलना और पढ़ाई पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद है.

बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं और सलाह

बोर्ड परीक्षाओं के मौके पर सीएम योगी ने छात्रों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि बिना डरे, शांत मन से प्रश्न पत्र पढ़ें और उत्तर लिखें. नकारात्मक विचारों से दूर रहें और पूरे प्रयास से काम लें. उन्होंने गीता के प्रसिद्ध श्लोक “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” का जिक्र करते हुए कहा कि कर्म पर ध्यान दो, फल की चिंता मत करो. ‘योगी की पाती’ बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है. मुख्यमंत्री ने इस पत्र के माध्यम से नई पीढ़ी को सुरक्षित, स्वस्थ और संस्कारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. यह पत्र प्रदेश भर के स्कूलों और घरों में साझा किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक बच्चे इससे लाभान्वित हो सकें.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

चाइनीज मांझे और मोबाइल से रहें दूर.. CM योगी ने बच्चों के लिए लिखी ख़ास चिट्ठी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *