लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला दो करोड़ का सोना, जेद्दा से आई थी फ्लाइट
Last Updated:
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर जेद्दा की फ्लाइट में करीब दो करोड़ का सोना लावारिस हालत में मिला. फ्लाइट के लैंड होने के बाद सफाई कर्मियों ने सीट के नीचे दो पैकेट देखे, जिसकी सूचना अधिकारियों को दी गई. जांच में पता चला कि पेस्ट के रूपमे सोना लाया गया था, जिसकी बाजार में कीमत करीब दो करोड़ हैं,
लखनऊ एयरपोर्ट (फाइल फोटो)
एयरपोर्ट पर सफाई कर्मचारियों ने एक यात्री सीट के नीचे पेस्ट के रूप में लगभग 1 किलोग्राम 300 ग्राम सोना देखा. यह सोना किसी यात्री द्वारा जानबूझकर छिपाया गया था, लेकिन फ्लाइट के लैंड होने के बाद इसे लावारिस छोड़ दिया गया. सफाई कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों को दी. एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने सोने को जब्त कर कस्टम विभाग को सौंप दिया. कस्टम विभाग ने इसे सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया है. विभाग ने सोने की शुद्धता, मूल्यांकन और स्रोत की जांच शुरू कर दी है.
तस्करी के इरादे से लाया गया
कस्टम अधिकारियों के अनुसार, यह सोना विदेशी मूल का है और तस्करी के इरादे से लाया गया था. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सोना किस यात्री का था, क्यों इसे सीट पर छोड़ दिया गया और क्या कोई संगठित गिरोह इसमें शामिल है. अभी तक किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन जांच के दायरे में कई संभावित यात्री और अन्य पहलू शामिल हैं. एयरपोर्ट पर ऐसी घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं, जहां तस्कर सोने को विभिन्न तरीकों से छिपाकर लाते हैं, लेकिन इस बार सोना पूरी तरह लावारिस मिला.
जब्त सोने का मूल्य करीब दो करोड़
कस्टम विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब्त सोने की बाजार मूल्य करीब दो करोड़ रुपये है और इसे कानूनी प्रक्रिया के बाद नीलामी या अन्य तरीकों से निपटाया जाएगा. यह घटना लखनऊ एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में सोना लावारिस कैसे रह गया. विभाग ने जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा करने का दावा किया है.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें