चित्रकूट के आधुनिक नवोदय विद्यालय में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, 31 जुलाई है लास्ट डेट

0
चित्रकूट के आधुनिक नवोदय विद्यालय में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, 31 जुलाई है लास्ट डेट


Last Updated:

बुंदेलखंड में चित्रकूट जिले में इन दिनों नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया चालू हो चुकी है. ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने की तैयारी कर रहे तो आप के लिए अच्छी खबर है. जिले के मानिकपुर पाठा क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं.

चित्रकूटः बुंदेलखंड में चित्रकूट जिले में इन दिनों नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया चालू हो चुकी है. ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने की तैयारी कर रहे तो आप के लिए अच्छी खबर है. जिले के मानिकपुर पाठा क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसमें इच्छुक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बांदा चित्रकूट में एक है नवोदय विद्यालय

आप को बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय देश के चुनिंदा आवासीय विद्यालयों में शामिल हैं. जहां विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ आवास, भोजन, पुस्तकें और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. यह चित्रकूट और बांदा जिले का एकमात्र नवोदय विद्यालय है. जो मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में संचालित हो रहा है. विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाता है. इसमें कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों कक्षा पांच में अध्ययनरत होना अनिवार्य है. इसके अलावा अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए.सबसे अहम बात यह है कि नवोदय विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है. कुल सीटों में से 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित हैं,जबकि 25 प्रतिशत सीटों पर शहरी क्षेत्र के छात्र प्रवेश ले सकते हैं.

31 तक करें आवेदन

वही इस संबंध प्राचार्य सपना सिंह ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है. उन्होंने कहा कि निर्धारित आयु सीमा और अन्य पात्रता पूरी करने वाले छात्र 31 जुलाई तक www. Navodaya.gov.in में जाकर आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने अधिक से अधिक अभिभावकों से अपने बच्चों का पंजीकरण कराने की अपील की है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क और ऑनलाइन रखी गई है,इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.इसके बाद 28 नवंबर 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी.परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा.

चयनित छात्रों को मिलती है बेहतर सुविधा

वही इस संबंध में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि चित्रकूट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यहां बच्चों को शिक्षा, छात्रावास, भोजन और पुस्तकों सहित सभी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जाती हैं, उनका कहना है कि चित्रकूट जिले के अभिभावक अपने बच्चों का पंजीकरण कराकर प्रवेश परीक्षा में शामिल करा सकते हैं. चयनित होने के बाद विद्यार्थी बिना किसी शुल्क के बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *