चित्रकूट गैंगरेप केस में 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, CCTV में दिखे 3 संदिग्ध

0
चित्रकूट गैंगरेप केस में 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, CCTV में दिखे 3 संदिग्ध


Last Updated:

NEET Student Gangrape : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के देवांगना घाटी के जंगलों में घूमने गई NEET की एक 20 साल की छात्रा संग रेप की घटना ने दहला कर रख दिया है. वनकर्मी बनकर पहुंचे तीन दरिंदों ने ब्यॉफ्रेंड को बंधक बनाकर लड़की के साथ रेप किया.

Zoom

चित्रकूट गैंगरेप केस के संदिग्ध.

चित्रकूट : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दोस्त के साथ देवांगना एयरपोर्ट घूमने गई नीट की छात्रा और उसके दोस्त को बंधक बना बाइक सवार युवकों द्वारा गैंगरेप करने के मामले में घटना के 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है. मगर, पुलिस आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की मदद ले रही है. इसमें तीन बाइक सवार संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.

छात्रा से गैंगरेप का आरोप

मामला बहिलपुरवा थाना क्षेत्र स्थित देवांगना एयरपोर्ट के पास का है. पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को छात्रा अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ बाइक से देवांगना एयरपोर्ट के जंगल क्षेत्र में घूमने गई थी. आरोप है कि वहां तीन बाइक सवार युवक पहुंचे और खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर दोनों को डराने-धमकाने लगे. उन्होंने पैसे की मांग की और विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की. आरोप है कि युवकों ने छात्रा के दोस्त के हाथ बांध दिए और उसे बंधक बनाकर रखा, जबकि दो आरोपी छात्रा को झाड़ियों में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. विरोध करने पर छात्रा की पिटाई भी की गई. किसी तरह युवक आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुलिस को सूचना देने में सफल हुआ. पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए.

कई जिलों की पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण और चित्रकूटधाम रेंज के डीआईजी राजेश एस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. डीआईजी राजेश एस फिलहाल चित्रकूट में डेरा डाले हुए हैं और जांच की लगातार निगरानी कर रहे हैं. पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. आरोपियों की तलाश के लिए चित्रकूट, बांदा और प्रयागराज की पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

महिला आयोग ने लिया संज्ञान

चित्रकूट में दस दिनों के भीतर दो गैंगरेप की घटनाओं से लोगों में भारी आक्रोश है. इस बीच राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा भी चित्रकूट पहुंचीं. उन्होंने दोनों मामलों का संज्ञान लेते हुए विवेचक और संबंधित पुलिस अधिकारियों को तलब किया. उन्होंने कहा कि नीट छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना बेहद निंदनीय और मानवता को झकझोर देने वाली है. उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की जांच जारी है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *