जब घर महकते थे गोबर की खुशबू से, गांव की वो परंपरा जो अब हो रही गायब, जानिए इसके फायदे
Last Updated:
गांवों में कच्चे मकानों के दौर में घरों को साफ और ठंडा रखने के लिए महिलाओं द्वारा गाय के गोबर से लिपाई की परंपरा सदियों पुरानी रही है. यह न सिर्फ मिट्टी की फर्श और दीवारों को मजबूत बनाती थी, बल्कि घर में प्राकृतिक सुगंध और ठंडक भी बनाए रखती थी. धार्मिक मान्यताओं और वैज्ञानिक कारणों से जुड़ी यह परंपरा आज धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है, जबकि ग्रामीण इलाकों में अभी भी कुछ लोग इसे अपनाते हैं.
सुल्तानपुर. पुराने समय में जब लोगों के मकान पक्के नहीं थे और मिट्टी के घास फूंस के बनाए गए मकान हुआ करते थे. उस समय जमीन पर फर्श भी नहीं हुआ करती थी. ऐसे में घर को साफ सुथरा रखने के लिए प्रत्येक सप्ताह या फिर प्रत्येक 15 दिन के अंतराल में पूरे घर को महिलाएं गाय के गोबर से लीपती थी, जिससे मिट्टी की दीवारें और गाय के गोबर के सुगंध का मिश्रण पूरे घर के वातावरण को सुगंधित करता था. ऐसे में आज हम जानेंगे कि आखिर पुराने समय में गाय के गोबर से घर को क्यों लीपा जाता था और आज यह परंपरा क्यों विलुप्त सी हो जा रही है. ग्रामीण महिला उषा देवी लोकल 18 से बात करती हुई बताती हैं कि कच्चे मकान की फर्श को लीपने कि यह परंपरा कोई नई नहीं है, बल्कि यह सदियों पुरानी परंपरा है. जो आज भी ग्रामीण संस्कृति में अपनाई जाती है. यह एक ऐतिहासिक और तकनीकी परंपरा है जिसमें गर्मी के मौसम में घर को ठंडक मिलती है और इसके साथ ही यह घर में महक और सुगंधित रखने का भी एक मजबूत वजह बनती है. इसके साथ ही गाय के गोबर से घर को लिखने की बात गरुड़ पुराण में भी शामिल है जहां पर गाय के गोबर से लीपने पर घर में देव का वास होता है.
नहीं उखड़ती मिट्टी
घर की फर्श के साथ-साथ दीवारों पर गाय का गोबर लीपने से ना तो फर्श से मिट्टी उखड़ने पाती है और ना ही दीवार से. ऐसे में गांव में पहले कच्चे मकानों में मिट्टी की दीवारें हुआ करती थी और इन दीवारों में गोबर से लिपाई की जाती थी और यही लिपाई घर की सुंदरता में भी चार चांद लगाती थी क्योंकि कच्चे मकान में फर्श मिट्टी के ही होते है. ऐसे में उसकी लिपाई करते समय इस बात का ध्यान रखना होता है कि गोबर की परत ज्यादा मोटी ना हो, वरना उसमें गैस बन जाएगी और पापड़ी बनाकर उखड़ जाएगी, इसलिए जब भी लिपाई करें तो गोबर की परत को पतला ही रखें.
इस तरह करें लिपाई
जब भी आप अपने घर की लिपाई कर रहे हों तो इस बात का ध्यान रखें की लिपाई करते समय गोबर के पेस्ट को बहुत अधिक ना तो पतला करें और ना मोटा करें. इसके लिए सबसे पहले आप गाय के गोबर को फर्श पर रखें और उसको पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और उसके बाद आप अगर बहुत पतला करना चाहते हैं तो कपड़े से भी लिपाई कर सकते हैं या फिर आप हाथ से कांछते हुए घर की लिपाई कर सकते हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें