जमीन बचाने के लिए टॉवर पर चढ़ा युवक, उतरते समय गिरकर हुई मौत
Last Updated:
Jaunpur Latest News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक मामला सामने आया है. जहां एक युवक टॉवर पर चढ़ गया खुद की जमीन बचाने के लिए. मगर जब वह नीचे उतर रहा था तो उसका कंट्रोल छूट गया और वह गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई.
युवक की मौत.
जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा दर्दनाक हादसे में बदल गया. 3 घंटे तक टावर पर चढ़कर प्रशासन पर जमीन कब्जाने और सीमांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाला युवक नीचे उतरते समय हादसे का शिकार हो गया. जिसमें उसकी मौत हो गई. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. युवक की मौत पुलिस राजस्व टीम घटनास्थल पर मामले की जांच पड़ताल तेज कर दिया है. डीएम ने तीन सदस्यीय मजिस्ट्रेट की टीम को जांच के लिए लगा दिया है. जो भी विभागीय लापरवाही मिलेगी. डीएम ने कार्रवाई करने की बात कही है.
बताया जा रहा है कि युवक की पहचान श्रीप्रकाश यादव के रूप में हुई है. युवक अपनी जमीन विवाद को लेकर नाराज था और जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था. घटना के दौरान पुलिस और ग्रामीण लगातार युवक को समझाने की कोशिश करते रहे. काफी देर तक चले मान-मनौव्वल के बाद युवक टावर से नीचे उतरने लगा, लेकिन इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा. युवक के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. उतरीजपुर गांव में हुई इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. मामला बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में हुआ. पीड़ित श्रीप्रकाश यादव की उम्र लगभग 30 वर्ष है और वह राजाराम यादव का पुर है जो निवासी विशेषरपुर (साईनाथ) के है. पीड़ित ने मोबाइल टावर पर चढ़ आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी जमीन गाटा 250 का सही सीमांकन न कर राजस्व कर्मियों द्वारा गलत सीमांकन किया जा रहा और किसी के दबाव में ग़लत मेरी जमीन गाटा संख्या 250 को हड़पने की कोशिश की जा रहा है.
फिलहाल युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर सीओ सदर की कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस की कई जांच एजेंसी भी हादसे का पड़ताल कर रही हैं. डीएम ने युवक की मौत के मामले कहा कि जांच टीम गठित कर दिया गया. जांच के बाद जो कोई दोषी पाया जायेगा. विभागीय कार्रवाई किया जायेगा. जौनपुर में सीमांकन और पत्थर गड्डी का कार्य अभियान चलाकर किया जा रहा है. मृतक के परिजनों को जो भी सरकारी लाभ में पात्रता होगा. परिवार को दिया जायेगा. प्रशासन मृतक परिजनों के दुखों के साथ खड़ा. पीएम के लिए युवक की डेड बाडी को भेज दिया गया. मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी.