जल गया पूरा गांव.. उधर फैक्ट्री की आग 4KM तक दिखी… यूपी में आंधी-तूफान, बारिश ने सबसे ज्यादा कहां कहर मचाया?
Last Updated:
Badaun Factory Fire News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में स्थित मेंथा फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
बदायूं में मेंथा फैक्ट्री में लगी भीषण आग.
बदायूंः उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बुधवार को जमकर तबाही मची है. कहीं पेड़ गिरे तो कहीं दीवारें गिर गईं, जिसके चपेट में लोग आ गए. बुधवार को उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में तूफानी बारिश ने कोहराम मचाया है. लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान बदायूं जिले में हुआ है. एक तरफ जहां कई गांवों में आग लग गई, जिसके चलते 100 घर जलकर राख हो गए. वहीं दूसरी तरफ बदायूं में स्थित मेंथा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग लगने से फैक्ट्री जलकर राख हो गई. जिले की नगर पंचायत दहगवां, जरीफनगर, सोनखेड़ा, जमुनी और मालपुर ततेरा सहित कई गांवों में आंधी के दौरान आग लगी.
आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं करीब 4 किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था. साथ ही सिलेंडर फटने की भी आवाजें सुनाई दे रही थीं. फैक्ट्री में आग लगने के बाद एहतियात के तौर पर गांव खाली हो गया है. मेंथा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. उझानी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं दिल्ली हाईवे के चौराहे की घटना है. बुधवार की रात को मेंथा फैक्ट्री में लगी भीषण आग अभी तक जल रही है और इसको बुझाने में दमकल की टीम जुटी हुई है. भीषण आग लगने से फैक्ट्री जलकर खाक हो गई है.
आग की लपटों और धुएं के गुब्बार को चार किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था. वहीं फैक्ट्री में आग लगने के बाद से आसपास के इलाके के लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है और दूसरे गांवों में जा रहे हैं. हालांकि पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है कि लोग अपने घर जाएं. क्योंकि आग से कोई नुकसान नहीं होने वाला है. लोग डर के मारे रात में अपने घर से बाहर निकल आए और सड़क पर ही पूरी रात बिता दी. दमकल की कई टीमें रात से आग बुझाने में जुटी हुई हैं. उझानी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं दिल्ली हाईवे के चौराहे की घटना है.
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें