लखीमपुर में दिखी पिकअप सवार की हैवानियत, बाइक को धक्का मार कर आधा किमी तक घसीटा

0
लखीमपुर में दिखी पिकअप सवार की हैवानियत, बाइक को धक्का मार कर आधा किमी तक घसीटा


Last Updated:

तेज रफ्तार और खराब ड्राइविंग के चलते कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं. हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब यूपी के लखीमपुर जिले के के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे बाइक चालक घायल हो गया.

X

बाइक को घसीटते ले गया पिकअप चालक 

लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर जिले के राजापुर चौराहे के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक घायल हो गया. इसी दौरान पिकअप चालक, बाइक को घसीटते हुए करीब आधा किलोमीटर तक चला गया .मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं एक बाइक चालक पिकअप चालक को रोकते नजर आया. लोगों ने जब शोर मचाया तो मौजूद पुलिसकर्मी हरकत में आ गए पुलिस कर्मियों ने पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया. पुलिस कर्मियों ने पिकअप को लीला कुआं के पास पकड़ लिया.

पिकअप चालक ने करीब आधा किलोमीटर तक बाइक को घसीटा

लखीमपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. मिली जानकारी के अनुसार पडरीगौरिया झीलम गांव के रहने वाले विनीत अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक विनीत बाइक लेकर सड़क पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बाइक, पिकअप में फंस गई और पिकअप चालक करीब आधा किलोमीटर तक बाइक को घसीट ले गया. वहीं मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे बाद कुछ लोगों ने पिकअप का पीछा भी किया लोगों ने पुलिस को सूचना भी दी.

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने पिकअप को लीला कुआं के पास पकड़ लिया, लेकिन पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है और पुलिस अब जांच पड़ताल में जुट गई है. घायल बाइक चालक विनीत को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है जहां उसका इलाज जारी है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

लखीमपुर में दिखी पिकअप सवार की हैवानियत, बाइक को धक्का मारकर आधा किमी तक घसीटा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *