जाम के लिए बदनाम NCR के इस शहर में और मेट्रो दौड़ेगी मेट्रो, आपको भी राहत
Last Updated:
Gurgaon Metro- दिल्ली वालों के लिए राहत भरी खबर है. उन्हें आफिस जाने के लिए अपने वाहन का इस्तेमाल करने की मजबूरी नहीं होगी. जाम के लिए बदनाम एनसीआर के शहर गुड़गांव में मेट्रो का एक्सपेंशन होने जा रहा …और पढ़ें
इससे पूर्व सेक्टर 44 में करीब 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 28.5 किलोमीटर लंबे गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर का भूमि पूजन किया गया.
यह कॉरिडोर मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक विस्तारित होगा तथा इसमें 27 स्टेशन बनाए जाएंगे. यह मेट्रो सेवा नए और पुराने गुरुग्राम को जोड़ने के साथ-साथ नागरिकों के लिए सुविधाजनक और समय की बचत करने वाला विकल्प बनेगी. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में मेट्रो सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है. वर्ष 2014 तक केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर मेट्रो सेवा उपलब्ध थी, जो अब बढ़कर 24 शहरों में 1066 किलोमीटर हो चुकी है. इसके अतिरिक्त 970 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क निर्माणाधीन है, जिसके पूरा होने पर भारत विश्व में सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क प्रदान करने वाला देश बन जाएगा.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह दिन गुरुग्राम के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा. उन्होंने बताया कि परियोजना चार वर्षों में पूर्ण होगी और सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, पालम विहार, उद्योग विहार तथा रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थलों पर मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा.