PET परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाएगा स्‍पेशल ट्रेनें, झांसी से प्रयागराज तक

0
PET परीक्षा के लिए रेलवे ने चलाएगा स्‍पेशल ट्रेनें, झांसी से प्रयागराज तक


नई दिल्‍ली. उत्तर मध्य रेलवे ने PET की परीक्षा देने जाने वाले छात्रों की सुविधा के लिए स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से प्रयागराज और गोविंदपुरी के बीच चलने वाली ये ट्रेनें अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगी. रेलवे ने इनका शेड्यूल जारी कर दिया है.

PET परीक्षा 2025 को ध्‍यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के झांसी डिवीजन ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (VGLJ) से प्रयागराज (PRYJ) और गोविंदपुरी (GOY) के बीच 6 और 7 सितंबर 2025 को चलेंगी. झांसी से प्रयागराज (कानपुर के रास्ते) 6 सितंबर 2025 को ट्रेन शाम 6:20 बजे झांसी से रवाना होगी. यह चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां और भीमसेन में 2 मिनट रुकेगी, फिर प्रयागराज पहुंचेगी.

झांसी से गोविंदपुरी 7 सितंबर 2025 को ट्रेन शाम 6:50 बजे झांसी से चलेगी. यह उरई (9:10-9:22 बजे), पुखरायां (10:00-10:02 बजे), भीमसेन (11:45-11:47 बजे) रुकेगी और रात 8:00 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी.
झांसी से गोविंदपुरी 6 और 7 सितंबर 2025 को ट्रेन दोपहर 1:30 बजे झांसी से रवाना होगी. यह उरई (3:13-3:15 बजे), पुखरायां (4:03-4:05 बजे), भीमसेन (5:10-5:12 बजे) रुकेगी और शाम 6:10 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी.

झांसी से प्रयागराजसे 6 और 7 सितंबर 2025 को ट्रेन दोपहर 3:25 बजे झांसी से चलेगी. यह मऊरानीपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर और शंकरगढ़ में रुकेगी, फिर रात 12:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.

झांसी से प्रयागराज 6 और 7 सितंबर 2025 को ट्रेन रात 9:30 बजे झांसी से रवाना होगी. यह मऊरानीपुर, महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर और शंकरगढ़ में रुकेगी, फिर सुबह 7:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.

6 और 7 सितंबर को झांसी-बांदा मेमो ट्रेन दोपहर 12:30 के बजाय 1:30 बजे चलेगी और चित्रकूट धाम कर्वी तक विस्तारित होगी. वापसी में यह चित्रकूट से रात 9:00 बजे रवाना होगी. झाँसी-मानिकपुर मेमो ट्रेन 6 और 7 सितंबर को शाम 5:25 के बजाय 6:30 बजे चलेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *