जिला-4, एनकाउंटर-5, बदमाश-7… यूपी पुलिस का गजब कारनामा, जारी ऑपरेशन लंगड़ा
Last Updated:
बदायूं जिले के बिनावर थाना पुलिस की भैंस लुटेरों से मुठभेड़ हो गई. लुटेरों के पास से एक भैंस, 8 हजार रुपये और तमंचा कारतूस बरामद किया गया है. 17 मई को दियोरीजीत गांव से दो भैंसो और एक जून को भैंस चोरी हुई थी. लगातार भैंस चोरी की वारदात से पुलिस को चोर चुनौती दे रहे थे.
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने कई बदमाशों के किए एनकाउंटर.
UP Police Encounter News Live: उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है और यही वजह है कि पुलिस पिछले 9 सालों में हजारों एनकाउंटर कर चुकी है, जिसमें हजारों बदमाश घायल हुए और पकड़े गए. इसी ऑपरेशन लंगड़ा को जारी रखते हुए पुलिस ने सोमवार की रात से लेकर मंगलवार तक कई एनकाउंटर किए हैं, जिसमें कई बदमाश पकड़े गए हैं. यहां पढ़ें हर एक एनकाउंटर के अपडेट्स…
मऊ में बच्ची से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर
मऊ जिले में हिंदू नाबालिक मासूम बच्ची से छेड़खानी करने वाला दानिश उर्फ छोटू को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया. इस मुठभेड़ में दानिश के पैर में गोली जा लगी. घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर दानिश ने छेड़खानी की थी. वारदात के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दानिश को पकड़ लिया. हलधरपुर थाना क्षेत्र में मडैली बढनपुरा में यह मुठभेड़ हुई है.
आजमगढ़ में बदमाश का एनकाउंटर
वहीं आजमगढ़ जिले में पुलिस ने एक बदमाश का एनकाउंटर कर दिया. भूत-प्रेत व तंत्र मंत्र के नाम पर महिलाओं के साथ ठगी करने वाले गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. गैंग का सरगना इम्तियाज पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया. घायल बदमाश के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फ़ोन, दो कान की झाली, एक नाक की कील, एक लॉकेट, असलहा और कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. आजमगढ़ जिले करे सरायमीर थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है.
मुजफ्फरनगर में वाहन चोरों का एनकाउंटर
वहीं मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली के शातिर वाहन चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. मुठभेड़ में दो वाहन चोर भी गिरफ्तार किए गए हैं. साथ ही दो बाइक और एक तमंचा बरामद किया गया है. बदमाशों के खिलाफ दिल्ली, एमपी और यूपी में 15 से ज्यादा मुकदमेदर्ज हैं. नगर कोतवाली क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है.
मुजफ्फरनगर में 14 दिन पहले हुई हत्या का खुला राज
इसके अलावा मुज़फ्फरनगर जिले में ही पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया, जिसके बाद 14 दिन पहले हुई रॉकी की हत्या का खुलासा हुआ है. बदमाश की निशानदेही पर रॉकी के शव को बरामद किया गया है. हत्या के बाद जमीन में दफना दिया गया था शव. मृतक की पत्नी, सौतेला बेटा, पुत्रवधु सहित 4 आरोपी अभी फरार हैं. सिखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला है.
बदायूं में पुलिस की भैंस लुटेरों से मुठभेड़
बदायूं जिले के बिनावर थाना पुलिस की भैंस लुटेरों से मुठभेड़ हो गई. लुटेरों के पास से एक भैंस, 8 हजार रुपये और तमंचा कारतूस बरामद किया गया है. 17 मई को दियोरीजीत गांव से दो भैंसो और एक जून को भैंस चोरी हुई थी. लगातार भैंस चोरी की वारदात से पुलिस को चोर चुनौती दे रहे थे. बरेली मथुरा हाई के पास पुलिस की हुई मुठभेड़. पुलिस ने भैंस लुटेरा जावेद निवासी ग्राम नदरई जनपद कासगंज गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान लुटेरे के दोनों पैर में पुलिस की गोली लगी है.