UP में मामा-नाना के घर जाना हुआ आसान, 34 ट्रेनों में नो धक्कामुकी, मिलेंगी खाली सीटें

0
UP में मामा-नाना के घर जाना हुआ आसान, 34 ट्रेनों में नो धक्कामुकी, मिलेंगी खाली सीटें


Last Updated:

UP Train Special News: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं. आम दिनों के मुकाबले इन दिनों स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा भीड़ है. मगर, अब रेलवे ने ऐसा फैसला लिया है कि सबकी परेशानी दूर हो जाएगी.

Zoom

ट्रेन को लेकर गुड न्यूज.

लखनऊ: गर्मी की छुट्टियां होते ही बच्चों की जिद शुरू हो गई होगी नाना-मामा के घर जाने की. मगर, आप इस टेंशन में सफर करने से बच रहे होंगे कि भीड़ मिलेगी. पर अब रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. इससे आपकी सारी टेंशन खत्म हो जाएगी. ट्रेनों में न तो धक्कामुक्की मिलेगी और न हीं भीड़. खाली और कूल कूल हवा मिलेगी. दरअसल, गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ी भीड़ और लंबी वेटिंग को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 34 ट्रेनों में स्लीपर और एसी के अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है. इससे हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. अतिरिक्त कोच आज से अलग-अलग तारीखों में लगाए जाएंगे.

रेलवे के अनुसार 04211/12 एलटीटी-सुल्तानपुर एक्सप्रेस में 3 से 11 जून तक, 04225/26 एलटीटी-वाराणसी स्पेशल में 4 से 12 जून तक तथा 12423/24 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में 6 से 14 जून तक थर्ड एसी इकॉनमी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा. वहीं 19409/10 साबरमती एक्सप्रेस में 4 से 27 जून तक, 20939/40 साबरमती एक्सप्रेस में आज से 7 जुलाई तक और 20963/64 साबरमती एक्सप्रेस में 4 से 27 जून तक थर्ड एसी और स्लीपर श्रेणी के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे. 19421/22 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में 14 से 30 जून तक थर्ड एसी और सेकेंड एसी के एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे.

इसके अलावा, 14207/08 पद्मावत एक्सप्रेस में 6 से 15 जून तक, 14205/06 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में 8 से 13 जून तक, 14235/36 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस में 5 से 8 जून तक, 22419/20 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट में 6 से 12 जून तक, 22433/34 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार सुपरफास्ट में 8 से 13 जून तक, 14307/08 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस में 6 से 9 जून तक, 14231/32 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस में 8 जून को तथा 20413/14 वाराणसी-इंदौर महामना एक्सप्रेस में आज से 12 जून तक स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.

इसके साथ ही 54375/76 प्रयागराज संगम-जौनपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन में 7 जून को जनरल श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा. रेलवे का मानना है की अतिरिक्त कोच लगाए जाने से वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी. इससे गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी.

लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं. आम दिनों के मुकाबले इन दिनों स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा भीड़ है. कई ट्रेनों में सीटें पहले से फुल हैं और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में रेलवे के इस फैसले को यात्रियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है.

चारबाग स्टेशन पर मौजूद यात्रियों का कहना है कि छुट्टियों के कारण ट्रेनों में लगातार भीड़ बनी हुई है और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में अतिरिक्त बोगियां लगाए जाने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. उनका मानना है कि इससे वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बन सकेगी.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *