झाड़ता था रौब, उसी के तमंचे से कर दी हत्या; सचिन यादव मर्डर केस में खुलासा

0
झाड़ता था रौब, उसी के तमंचे से कर दी हत्या; सचिन यादव मर्डर केस में खुलासा


Last Updated:

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में हुई सचिन यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक सचिन यादव की दबंगई से परेशान एक स्थानीय दुकानदार ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी. पुलिस ने इस मामले में दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

लखनऊ सचिन यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में हुई युवक सचिन यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. सचिन यादव की हत्या उसकी दबंगई की वजह से हुई थी. दुकानदारों को परेशा करना रौब झड़ना सचिन यादव को भारी पड़ गया. उसी के तमंचे गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी. इस मामले में पुलिस ने स्थानीय दुकानदार संतोष यादव उसके रिश्तेदार कमल यादव को गिरफ्तार किया है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक सचिन यादव आपराधिक किस्म का युवक था और इलाके के दुकानदार उससे परेशान थे. शराब के ठेके के बगल में संतोष यादव की सिगरेट, गुटखा, पानी और अन्य सामान की गुमटी थी. सचिन अक्सर सामान लेकर पैसे नहीं देता था. साथ ही वह दूसरों को भी संतोष की दुकान पर जाने से रोकता और भड़काता था. इसी वजह से संतोष को अपनी दुकान बंद करनी पड़ी . इसी बात से नाराज संतोष यादव ने अपने रिश्तेदार कमल यादव के साथ मिलकर सचिन यादव की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया.

कैसे की गई हत्या

प्लानिंग के तहत, 3 मई को आरोपियों ने सचिन को शराब पार्टी का बहाना बनाकर बुलाया. पार्टी के दौरान उसे ज्यादा शराब पिलाकर बेसुध कर दिया. इसके बाद संतोष ने सचिन को पकड़ लिया और कमल ने सचिन के ही तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तमंचा और सचिन के दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है. इस घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना रखा था. क्योंकि पिछली दिवाली पर सचिन के भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *