हैदराबादी बिरयानी से लेकर चिकन चंगेजी तक… ये हैं बरेली के 8 फेमस रेस्टोरेंट
Last Updated:
हैदराबादी बिरयानी से लेकर चिकन बिरयानी, नॉन वेज की अलग-अलग वैरायटी मुगलई से लेकर काली मिर्च चिकन तक सबकुछ आपको बरेली में मिल जाएगा. चलिए आज आपको बरेली के उन्हीं फेमस रेस्टोरेंट्स के बारे में बताते हैं, जहां नॉनवेज के एक से बढ़कर एक डिश आपको मिल जाएंगे.
नॉनवेज के शौकीनों के लिए अच्छा विकल्प सोमवार से शनिवार दोपहर के लंच के लिए ‘बुफे-399’ काफी प्रसिद्ध है. दो लोगों के लिए लगभग 1,600 से 1,800 रुपए में वेज और नॉन-वेज दोनों विकल्प मिलते हैं. डिशेज में पनीर टिक्का, चिकन विंग्स, क्रिस्पी कॉर्न, ग्रिल्ड पाइनएप्पल और ‘कुल्फी नेशन’ काउंटर शामिल हैं. जन्मदिन या सालगिरह जैसी सेलिब्रेशन के लिए बेहतरीन जगह हैं. यहां स्टाफ अक्सर केक और छोटे सेलिब्रेशन के साथ सरप्राइज भी देता है.

बरेली शहर में नॉनवेज के शौकीनों के लिए सिविल लाइन क्षेत्र एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. यहां पर मोबाइल फिश पार्लर के नाम से संचालित काउंटर काफी लोकप्रिय है. बरेली में ताजी मछली और नॉन-वेज व्यंजनों के लिए यह एक लोकप्रिय स्थान है, जो शाम के समय संचालित होता है. यह मुख्य रूप से सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित है और अपने फिश फ्राई और फिश टिक्का के लिए जाना जाता है. अय्यूब खान चौपला रोड, बिशप मंडल कॉलेज के पास, सिविल लाइंस, बरेली. शाम 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक आप यहां नॉनवेज खा सकते हैं.

अच्छा नॉनवेज और नॉनवेज में कई सारी वैरायटी बरेली में मिल जाती है. बरेली में एक आधुनिक बेकरी और कैफे है. यहां बैठने की अच्छी व्यवस्था के साथ-साथ आधुनिक इंटीरियर मिलता है, जो इसे दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के लिए काफी प्रसिद्ध है. यहां के केक्स, पेस्ट्री और डोनट्स काफी मशहूर हैं. पिज्जा, पास्त, बर्गर, सैंडविच यहां खूब पसंद किए जाते हैं. यहां Marine Drive Pav Bhaji, Mutton Keema Pav और Church Gate Vada Pav जैसे मुंबई स्टाइल के स्नैक्स भी मिलते हैं. सुबह के नाश्ते के लिए यहां आमलेट, सैंडविच और रोल्स के कई विकल्प उपलब्ध हैं. कोल्ड कॉफी, शेक्स, टी और वैरायटी वाली कॉफी का आनंद यहां ले सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

विदेशी नॉनवेज अगर आप बरेली में खाना चाहते हैं, तो पिंड बल्लूची नाम का रेस्टोरेंट बरेली में उपलब्ध है और यहां का नॉनवेज स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है. साथ ही साथ इसकी काफी बड़ी चैन पूरे हिंदुस्तान में है, लेकिन बरेली शहर के लोग इस रेस्टोरेंट का स्वाद खाने के लिए अक्सर लंबी लाइन लगाते हैं और यह युवा वर्ग की पहली पसंद बनता जा रहा है.

नॉनवेज की बात जब भी आती है तो बरेली में Al Nawab Chicken Biryani का जिक्र जरूर होता है. अपनी मुरादाबादी और हैदराबादी बिरयानी के लिए यह काफी लोकप्रिय है. इसके शहर में कई आउटलेट हैं, जिनमें श्रीनाथपुरम, जनकपुरी और सिविल लाइन्स हैं. बिरयानी खाने के लिए लोग बरेली शहर में कई सारे विकल्प तलाश सकते हैं.

बरेली शहर में दिल्ली के नॉनवेज का स्वाद अगर आप लेना चाहते हैं, तो आप सिविल लाइंस स्थित दिल्ली मुगलसराय रेस्टोरेंट पर जा सकते हैं. यहां का व्यंजन और यहां का स्वाद लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है. अपनी बेहतरीन मुगलाई डिशेस के लिए यह काफी मशहूर है. यह रेस्टोरेंट बरेली के सिविल लाइंस नोवेल्टी चौराहा और बड़ा बाजार जैसे प्रमुख इलाकों में स्थित है.

नॉनवेज अगर आप फास्टफूड की तरह खाना चाहते हैं तो बरेली शहर का यह रेस्टोरेंट आप लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. MFC Mr. Fried Chicken एक लोकप्रिय फास्ट-फूड रेस्टोरेंट है, जो मुख्य रूप से अपने कुरकुरे फ्राइड चिकन और बर्गर के लिए जाना जाता है. चिकन पेरी-पेरी बर्गर (काफी चर्चित), फ्राइड चिकन के टुकड़े, चिकन पॉपकॉर्न और चिकन रैप, स्पाइसी पनीर बर्गर, पनीर पॉपकॉर्न, वेज मंचूरियन और विभिन्न प्रकार के वेज पिज्जा, यहां ‘बडीज स्पेशल’ और ‘स्ट्रिप्स मील’ जैसे कई कॉम्बो विकल्प भी मिलते हैं.

अपने मुगलई स्वाद के लिए बरेली का शमा रेस्टोरेंट राफी फेमस है. बरेली प्रेस क्लब चौराहे पर सिविल लाइंस में स्थित शमा रेस्टोरेंट के नाम से कई प्रसिद्ध आउटलेट्स हैं, जिनमें सबसे प्रमुख सिविल लाइंस में है. यह अपने लाजवाब मुगलई व्यंजनों और चिकन काली मिर्च के लिए जाना जाता है. शाम के वक्त या वीकेंड में यहां काफी भीड़भाड़ आपको दिखाई देती है.