डॉलर की दादागिरी खत्म होगी… गाजियाबाद वाले अंकल ने तो ट्रंप को धो दिया, बोले- किलशता है वो
Last Updated:
Donald Trump: ट्रंप के फैसले को लेकर जब मोहित मित्तल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘ये एक स्वतंत्रता पूर्ण कार्रवाई है.
डोनाल्ड ट्रंप पर क्या बोले गाजियाबाद के लोग.ट्रंप के फैसले को लेकर जब मोहित मित्तल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘ये एक स्वतंत्रता पूर्ण कार्रवाई है और मोदी जी ने कहा था कि अब हमें ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी को अपनाना चाहिए और स्वदेशी प्रोडक्ट जिनपर मेहनत हुई है. उनपर काम करना चाहिए. और सबसे बड़ी बात यह है, जो अमेरिकन कंपनियां यहां पिज्जा, बर्गर बेच रही हैं, उनका बहिष्कार करना चाहिए. इनिहें अपने आप ही सदबुद्धि आ जाएगी. और ये एक समय आ गया है कि अब डॉलर का रुतबा खत्म होगा. एक नई करेंसी चलेगी, जो शायद इंडिया ही चलाएगा.’
इसके अलावा वहीं अमेरिकी सरकार के फैसले पर रूस के विरोध को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘ये रूस तो हमारा शुरू से साथ देता हुआ आया है. और आगे भी देता रहेगा. लेकिन जो डॉलर के नाम पर दादागिरी दिखाई जा रही है, ये सबसे बड़ी दिक्कत है. ये मनमर्जी कर रहे हैं. लेकिन ये अति का अंत जरूर होगा.’
भारत-रूस की दोस्ती से जलता है अमेरिका
वहीं विनय सिंघल ने ट्रंप के टैरिफ वाले फैसले पर कहा कि ये तो एक तानाशाही वाली बात है. उसके साथ जो हमारे अच्छे संबंध हैं. इससे उससे क्लिश बहुत है. वो इस बात से किलशता है कि हम रूस के साथ क्यों हैं. उससे हम जो तेल ले रहे हैं. हमारी मदद करता है, हमारे लिए खड़ा रहता है. तो ये एक किलश वाली बात है. इससे होना कुछ नहीं है.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें