डॉलर की दादागिरी खत्म होगी… गाजियाबाद वाले अंकल ने तो ट्रंप को धो दिया, बोले- किलशता है वो

0
डॉलर की दादागिरी खत्म होगी… गाजियाबाद वाले अंकल ने तो ट्रंप को धो दिया, बोले- किलशता है वो


Last Updated:

Donald Trump: ट्रंप के फैसले को लेकर जब मोहित मित्तल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘ये एक स्वतंत्रता पूर्ण कार्रवाई है.

डॉलर की दादागिरी खत्म होगी... गाजियाबाद वाले अंकल ने तो ट्रंप को धो दियाडोनाल्ड ट्रंप पर क्या बोले गाजियाबाद के लोग.
गाजियाबादः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वक्त भारत के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर रखा है, जिसके चलते वो भारत पर 25 फीसदी टैरिफ को बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है. अब ऐसे में भारत में ट्रंप का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है. ट्रंप के फैसले पर भारत के लोगों की राय क्या है, इसको जानने के लिए हमने ग्राउंड रिपोर्टिंग की है, जिसमें लोगों ने ट्रंप के फैसले का खुलकर विरोध किया है. गाजियाबाद के रहने वाले मोहित मित्तल ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को धो दिया है.

‘डॉलर की दादागिरी खत्म होगी’
ट्रंप के फैसले को लेकर जब मोहित मित्तल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘ये एक स्वतंत्रता पूर्ण कार्रवाई है और मोदी जी ने कहा था कि अब हमें ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी को अपनाना चाहिए और स्वदेशी प्रोडक्ट जिनपर मेहनत हुई है. उनपर काम करना चाहिए. और सबसे बड़ी बात यह है, जो अमेरिकन कंपनियां यहां पिज्जा, बर्गर बेच रही हैं, उनका बहिष्कार करना चाहिए. इनिहें अपने आप ही सदबुद्धि आ जाएगी. और ये एक समय आ गया है कि अब डॉलर का रुतबा खत्म होगा. एक नई करेंसी चलेगी, जो शायद इंडिया ही चलाएगा.’
‘रूस आगे भी भारत का साथ देता रहेगा’
इसके अलावा वहीं अमेरिकी सरकार के फैसले पर रूस के विरोध को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘ये रूस तो हमारा शुरू से साथ देता हुआ आया है. और आगे भी देता रहेगा. लेकिन जो डॉलर के नाम पर दादागिरी दिखाई जा रही है, ये सबसे बड़ी दिक्कत है. ये मनमर्जी कर रहे हैं. लेकिन ये अति का अंत जरूर होगा.’

भारत-रूस की दोस्ती से जलता है अमेरिका
वहीं विनय सिंघल ने ट्रंप के टैरिफ वाले फैसले पर कहा कि ये तो एक तानाशाही वाली बात है. उसके साथ जो हमारे अच्छे संबंध हैं. इससे उससे क्लिश बहुत है. वो इस बात से किलशता है कि हम रूस के साथ क्यों हैं. उससे हम जो तेल ले रहे हैं. हमारी मदद करता है, हमारे लिए खड़ा रहता है. तो ये एक किलश वाली बात है. इससे होना कुछ नहीं है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

डॉलर की दादागिरी खत्म होगी… गाजियाबाद वाले अंकल ने तो ट्रंप को धो दिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *