दही बड़ा हो तो ऐसा! बलिया की इस दुकान पर लगती है भीड़, खाकर बोल पड़ेंगे- वाह
दुकान का नाम पूजा मिष्ठान भंडार है, जो बलिया मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर है. यहां रोज़ सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है और जो एक बार प्लेट उठाता है, उसका जवाब बस इतना होता है- “वाह भाई! ऐसा स्वाद तो कहीं नहीं मिला.”
इस सवाल पर दुकान मालिक विजय गुप्ता मुस्कराते हुए कहते हैं कि उनका देसी तरीका सीक्रेट है. वे बताते हैं कि उड़द दाल को एक दिन पहले भिगोकर रखा जाता है. फिर सुबह उसे मिक्सी में पीसते हैं, और उसमें जीरा, मेथी, अजवाइन, मिर्च पाउडर जैसे देसी मसाले डालकर घंटों फेंटते हैं. जितना ज़्यादा फेंटेंगे, उतना ही बड़ा मुलायम और स्वादिष्ट बनेगा.
जब मिश्रण तैयार हो जाता है तो उसे गोल-गोल आकार देकर गरम तेल में तला जाता है. फिर उसे ठंडा कर घर में जमे हुए शुद्ध दही में डुबोया जाता है. दही को ये बड़ा इतने प्यार से सोखता है, मानो स्वाद को अपने अंदर कैद कर लेता है. इसके ऊपर थोड़ा भुना जीरा, काली मिर्च और मीठी चटनी डाल दी जाती है. इसके बाद दही बड़ा तैयार हो जाता है.
इस स्वाद का आनंद आप सिर्फ 25 रुपए में ले सकते हैं. एक प्लेट में दो बड़े मिलते हैं, जो नाश्ते के लिए काफी होते हैं. ये कीमत के साथ क्वालिटी में भी बेमिसाल है.
ग्राहकों ने दी राय
बक्सर से आए आर्यन सिंह और उनके दोस्त सचिन कुमार और राजा कुमार कहते हैं कि दही बड़ा तो हर जगह मिलता है, लेकिन यहां का टेस्ट अलग ही लेवल का है. एक बार खाओगे तो फिर भूल नहीं पाओगे.
क्यों खास है ये जगह?
आज जब फास्ट फूड का जमाना है, तब भी ये दुकान अपने पारंपरिक स्वाद और देसी विधि की वजह से फेमस है. ऐसे में अगली बार आप अगर बलिया जाएं, तो फेफना चट्टी पर रुकना मत भूलिए. यहां पर दही बड़ा मिलेगा, जो आपके स्वाद की दुनिया ही बदल देगा.