दिल्ली से छपरा, हाजीपुर, सीतामढ़ी जाने के लिए स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल से
Last Updated:
भारतीय रेलवे गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है. खास बात यह है कि इसमें बगैर रिजर्वेशन सफर किया जा सकता है.
आनंद विहार से चलेगी ट्रेन.
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे गर्मियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई है. खास बात यह है कि इसमें बगैर रिजर्वेशन सफर किया जा सकता है. क्योंकि इसमें आधे से ज्यादा जनरल क्लास के कोच लगाए जा रहे हैं. यह ट्रेन पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए सीतामढ़ी तक जाएगी. यात्री इस ट्रेन का शेड्यूल नोटकर सुविधाजनक सफर कर सकते हैं.
पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 04098/04097 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस समर स्पेशल ट्रेन आनन्द विहार टर्मिनस से 22 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा सीतामढ़ी से 23 अप्रैल से 12 जुलाई,2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को चलेगी. इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 07 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे.
दिल्ली से चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 04098 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी समर स्पेशल ट्रेन 22 अप्रैल से 11 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 05.00 बजे प्रस्थान कर गोविन्दपुरी से 10.45 बजे, प्रयागराज जं. से 14.00 बजे, वाराणसी से 17.00 बजे, गाजीपुर सिटी से 18.35 बजे, बलिया से 19.40 बजे, छपरा से 21.30 बजे, सोनपुर से 22.55 बजे, हाजीपुर से 23.10 बजे तथा दूसरे दिन मुजफ्फरपु से 01.00 बजे छूटकर सीतामढ़ी 02.30 बजे पहुंचेगी.
सीतामढ़ी से से चलने वाली ट्रेन का शेड्यूल
वापसी यात्रा में 04097 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 23 अप्रैल से 12 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को सीतामढ़ी से 03.45 बजे प्रस्थान कर मुजफ्फरपुर से 05.45 बजे, हाजीपुर से 07.20 बजे, सोनपुर से 07.32 बजे, छपरा से 09.35 बजे, बलिया से 10.47 बजे, गाजीपुर सिटी से 11.55 बजे, वाराणसी से 13.35 बजे, प्रयागराज जं0 से 16.25 बजे तथा गोविन्दपुरी से 19.10 बजे छूटकर दूसरे दिन आनन्द विहार टर्मिनस 01.30 बजे पहुंचेगी.