यहां से फ्री में कर सकते हैं ऑफिस मैनेजमेंट कोर्स, इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई, ऐसे होगा सेलेक्शन
Last Updated:
Soft Skill Training: ऑफिस के कामों में सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग के महत्व को समझते हुए बस्ती के सेवायोजन कार्यालय में एक साल का कार्यालय प्रबंधन का कोर्स शुरू हुआ है. आवेदन से जुड़े जरूरी डिटेल यहां चेक कर सकते हैं….और पढ़ें
लोकल 18 बस्ती
हाइलाइट्स
- फ्री ऑफिस मैनेजमेंट कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2025 है.
- कोर्स में कम्प्यूटर, टाइपिंग, सामान्य ज्ञान जैसी स्किल्स सिखाई जाएंगी.
- चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 23 अप्रैल 2025 को होगा.
बस्ती: शिक्षित बेरोजगार जो किसी भी ऑफिस में काम करके अपने करियर को उड़ान देना चाहते हैं, लेकिन उनके पास इसके लिए जरूरी स्किल नहीं होती हैं, उनकी इस समस्या का समाधान निकल आया है. ऐसे कैंडिडेट्स के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने एक वर्षीय कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू किया है, जिसके लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं.
नहीं लगेगी फीस
जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि यह प्रशिक्षण एकदम निःशुल्क होगा और इसमें कम्प्यूटर, टाइपिंग, आशुलिपि, सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेज़ी, सामान्य हिन्दी, प्रारंभिक गणित, सचिवीय पद्धति, बुक कीपिंग और अकाउंटेंसी जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स सिखाई जाएंगी.
क्या है पात्रता और आवेदन की अंतिम तारीख
इस एक वर्षीय कार्यालय प्रबंधन का प्रशिक्षण लेने के लिए आवेदक कम से कम इंटरमीडिएट तक पढ़ा होना चाहिए. आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इस ऑफिस मैनेजमेंट प्रशिक्षण के लिए आवेदन 24 मार्च 2025 तक ही किया जाना था, लेकिन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति का आवेदन लक्ष्य के मुताबिक नहीं मिला.
जबकि अन्य पिछड़े वर्ग (OBC) के उम्मीदवार आवेदन लक्ष्य के अनुसार मिल गया था. इसी कारण इस प्रशिक्षण के आवेदन की तिथि बढ़ाकर 22 अप्रैल 2025 कर दी गई है. आवेदन करने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय से फॉर्म लेकर उसे भरकर, मांगे गए दस्तावेजों के साथ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में ही जमा कर सकते हैं.
कब होगा साक्षात्कार
अवधेन्द्र प्रताप वर्मा बताते हैं कि प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 23 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे होगा. वे आगे बताते हैं कि इस निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे. इसमें आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, इंटरमीडिएट का अंक प्रमाणपत्र तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदकों के लिए पासबुक की कॉपी शामिल है. इन दस्तावेजों के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.