दिव्यांगों के बस में फ्री सफर पर ब्रेक? देना पड़ सकता है किराया, बदल गए हैं नियम

0
दिव्यांगों के बस में फ्री सफर पर ब्रेक? देना पड़ सकता है किराया, बदल गए हैं नियम


Last Updated:

Azamgarh News: यूपी में आए दिन रोडवेज बसों में फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए मुफ्त में यात्रा का लाभ उठाने वाले लोग पकड़े जाते हैं. इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने अब सख्त नियम बना दिए हैं. नियमों में बदलाव ऐसे किए गए हैं, जिनसे दिव्यांगों के फ्री सफर पर ब्रेक लग सकता है. इसलिए यात्रा करने से पहले सब जान लें.

आजमगढ़: दिव्यांगजनों को यात्रा में सुविधा और सहूलियत मिल सके इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से उन्हें दिव्यांग पास जारी किया जाता है. इसकी मदद से वह बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकते थे. मगर, अब अगर इन लोगों का इसका लाभ लेना है तो एक नया नियम मानना पड़ेगा. दिव्यांगजनों के लिए सरकारी वाहन में यात्रा करने के लिए डिजिटल UDID स्मार्ट कार्ड रखना अनिवार्य होगा. बिना स्मार्ट कार्ड के यात्रा करने पर उन्हें मुफ्त यात्रा करने का लाभ नहीं मिलेगा. बल्कि उनसे उनके गंतव्य स्थान तक जाने के लिए निर्धारित किराया चुकाना पड़ सकता है.

आए दिन रोडवेज बसों में फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए मुफ्त में यात्रा का लाभ उठाने वाले लोग पकड़े जाते हैं. इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग द्वारा यह सख्त नियम अपनाया जा रहा है. इसके अंतर्गत विभाग के स्मार्ट कार्ड के बिना यात्रा करने वाले दिव्यांगों को यात्रा करने में समस्या देखने को मिल सकती है. इससे जहां एक तरफ गलत दस्तावेजों के आधार पर मुफ्त में यात्रा करने वालों पर रोक लगा सकेगी. वहीं इससे होने वाले राजस्व के नुकसान को भी रोका जा सकेगा. जानकारी के मुताबिक, अब केवल 40 फीसदी या उससे अधिक दिव्यांग वाले व्यक्ति को ही इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा.

स्मार्ट UDID कार्ड होगा जरूरी
आरएम उत्तर प्रदेश परिवहन आजमगढ़ परिक्षेत्र मनोज कुमार बाजपेई ने बताया कि इस स्मार्ट कार्ड के जरिए 80% से अधिक दिव्यांग वाले यात्री को उनके साथ-साथ उनके एक सहायक को भी निशुल्क की यात्रा की अनुमति दी जाती है. नई व्यवस्था के तहत अब दिव्यांग प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी दिखाकर मुफ्त में यात्रा नहीं की जा सकेगी. इसके लिए यात्रा के दौरान यात्री के पास उनका स्मार्ट यूडीआईडी नंबर के साथ आधार कार्ड होना अनिवार्य होगा. बस में लगे इलेक्ट्रिक टिकट मशीन ईटीएम के जरिए कार्ड की वेरिफिकेशन की जाएगी. ओटीपी सत्यापन के बाद परिचालक यात्री को गंतव्य तक का टिकट जारी करेंगे.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *