‘क्या बन गई सड़क’, शख्स को मजाक पड़ गया भारी, दुकानदार ने तोड़ दिए 3 दांत

0
‘क्या बन गई सड़क’, शख्स को मजाक पड़ गया भारी, दुकानदार ने तोड़ दिए 3 दांत


Last Updated:

Kanpur Latest News: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स को दुकनदार ने इतना पीटा की उसके तीन दांत टूट गए. पीड़ित का आरोप है कि उसने दुकनदार से पूछा था कि सड़क बन गई क्या बस इस बात पर ही मारपीट शुरू कर दी. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

Zoom

पीड़ित की तस्वीर.

कानपुर: यूपी के कानपुर में टूटी सड़क को लेकर किया गया मजाक एक युवक पर भारी पड़ गया. दूध लेने गए युवक को दुकानदार और उसके बेटे ने पीटकर घायल कर दिया. यहां तक कि उसके दांत भी तोड़ दिए. कानपुर की एक टूटी सड़क पर किया गया हल्का-फुल्का मजाक कब हिंसक विवाद में बदल जाएगा, शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है. एक साधारण बातचीत जो आमतौर पर हंसी में टल जाती है यहां इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई.

अब यह मामला सिर्फ स्थानीय झगड़ा नहीं रहा बल्कि इंटरनेट पर लोगों के गुस्से और हैरानी का कारण बन चुका है. इस घटना में एक युवक को सड़क को लेकर मजाक करना भारी पड़ गया. मामला शारदा नगर इलाके का रहने वाला युवक अमित सिंह शाम के समय पास की एक दुकान पर दूध लेने गया था. दुकान के पास काफी समय से सड़क खराब थी, जिसे लेकर उसने दुकानदार संजय सिंह से हल्के अंदाज में पूछ लिया कि क्या अब सड़क बन रही है. बताया जा रहा है कि इसी बात पर दुकानदार भड़क गया और बात बहस में बदल गई मजाक से मारपीट तक विवाद पहुंच गया.

आरोप है कि बहस इतनी बढ़ गई कि दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को दुकान के अंदर खींच लिया. वहां उसके साथ डंडों से मारपीट की गई इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके तीन दांत तक टूट गए. घटना ने आसपास के लोगों को भी हिला कर रख दिया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मारपीट के बाद आरोपियों ने युवक को उसके टूटे हुए दांत थमा दिए. बताया जा रहा है कि उन्होंने ताना मारते हुए कहा, “लो, बन गई सड़क, अब FIR करा लो अब इस पूरे मामले में मामला पुलिस के संज्ञान में भी आया है और पुलिस भी मामले की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *