दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: एक लाख के इनामी आरोपी प्रदीप बिंद ने किया सरेंडर
Last Updated:
Jaunpur Dulha Murder Case: जौनपुर में बहुचर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड मामले के एक और मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है. अब पुलिस रिमांड में आरोपी मर्डर की सारी गुत्थी सुलझाएंगे, जिससे पूरे केस का खुलासा होगा.
दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड का एक और आरोप गिरफ्तार
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के बहुचर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया. लंबे समय से फरार चल रहा और एक लाख रुपये के इनामी मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.
गौरतलब है कि बीते 1 मई को खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव के पास बारात लेकर जा रहे दूल्हा आजाद बिंद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी और शादी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया था. घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और कई टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया.
एक आरोपी मुठभेड़ में मरा, दूसरे ने किया था सरेंडर
अधिवक्ता जांच के दौरान तीन मुख्य आरोपियों के नाम सामने आए. इनमें एक लाख रुपये का इनामी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि एक अन्य एक लाख का इनामी भोले राजभर कुछ दिन पहले अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है. अब तीसरे और मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद के भी अदालत में सरेंडर करने के बाद इस चर्चित हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है.
पुलिस रिमांड में खुलेगी सारी सच्चाई
पुलिस अब अदालत से आरोपी की रिमांड मांग सकती है, ताकि उससे पूछताछ कर हत्या की पूरी साजिश, वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके. वहीं, मुख्य आरोपी के सरेंडर के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है. अब सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई और अदालत की सुनवाई पर टिकी हैं. माना जा रहा है कि इस बहुचर्चित हत्याकांड में आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे हो सकते हैं.
About the Author

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें