दोनों हाथों में महंग मोबाइल, GRP की पड़ी पैरों पर नजर और झटके में खुला राज
Last Updated:
लखनऊ चारबाग में जीआरपी ने संदिग्ध रूप से प्लेटफार्म पर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.उसके पास से दो महंगे मोबाइल बरामद किए गए हैुं. आरोपी पर ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल चोरी के कई मामलों की जांच जारी है
जीआरपी जवानों को व्यक्ति के चप्पलों से मामला लगा संदिग्ध.
लखनऊ. भारतीय रेलवे यात्रियों को सुरक्षित सफर कराने के लिए रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार जांच अभियान चलाती रही है. इसी के तहत लखनऊ के चारबाग स्टेशन में एक व्यक्ति दोनों हाथों में महंगे मोबाइल फोन लेकर प्लेटफार्म में घूम रहा था. उसकी चालढाल ने जीआरपी जवानों उसके पैरो पर गयी. जीआरपी जवानों को शक हुआ. जब उसे रोककर पूछताछ की तो वह सकपका गया. इसके बाद को व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चोरी, लूट, जहरखुरानी तथा अन्य अपराधों लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है. इसके तहत जीआरपी चारबाग की टीम लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर छह पर एक व्यक्ति दोनों हाथों पर महंगा मोबाइल लिए घूम रह था. उसके पहनावे ओढ़ावे से मैच नहीं कर परा था. उस पर गौर नजर डाली गयी तो देखा तो उसके पैरों में हवाई चप्पल पुरानी और घिसी हुई थीं. इस आधार पर शक और गहरा हो गया. जवानों ने उसे तुरंत रोका और पूछताछ शुरू की. वो सकपका गया. महंगे मोबाइल फोन के बारे में जब जानकारी मांगी गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका.
पूछताछ में उसने अपना नाम चांद बाबू पुत्र कल्लू पेंटर निवासी ग्राम बशीशपुरा, थाना दरगाह शरीफ, जिला बहराइच बताया. उसने बताया कि दोनों मोबाइल चोरी के हैं और सफर के दौरान यात्रियों से चोरी किए गए हैं. इन दोनों मोबाइल की कीमत 24 हजार से अधिक बताई जा रही है. जीआरपी अधिकारियों के अनुसार आरोपी काफी समय से इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है. उससे पूछताछ जीआरपी यह यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने मोबाइल कहां से चुराए और उसके साथ इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. कितने समय से इस तरह के वारदात में शामिल रहा है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें