SDM का फोड़ दिया सिर, भीड़ ने किया लहूलुहान, BJP नेता के बेटे की दबंगई
Last Updated:
Hardoi SDM Attacked: उत्त प्रदेश के हरदोई जिलों में एसडीएम पर हमले को लेकर अब राजीनित शुरू हो गई है. बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर चिंता जाहिर की है. इस मामले में बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गुंडई करने का दावा किया जा रहा है.
हरदोई में एसडीएम पर पथराव.
हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिलेके शाहबाद तहसील क्षेत्र के परियल गांव में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा पर गांव के लोगों ने हमला कर दिया. दरअसल, बाढ़ राहत तैयारी, अन्नपूर्णा भवन और आरआरसी सेंटर की जांच के दौरान सरकारी संपत्तियों में बड़ी खामियां मिली तीं. इस लापरवाही पर जब एसडीएम ने स्थानीय ग्राम पंचायत और भाजपा जिला पंचायत सदस्य के बेटे उदयवीर राजपूत ने अभद्रता की. इसके बाद उसने करीब 150 ग्रामीणों को जुटाकर प्रशासनिक टीम का पीछा करवाया और उनपर पथराव कराया. इस दौरान एसडीएम सुशील मिश्रा के सिर पर पत्थर लग गया और खून बहने लगा था. वहीं अब इस घटना को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने चिंता जाहिर की है.
मॉक ड्रिल की तैयारी के लिए गए थे एसडीएम
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसडीएम सुशील मिश्रा ने घटना को लेकर बताया कि 11 तारीख को संभावित मॉक ड्रिल की तैयारियों के सिलसिले में वे सोमवार को परियल गांव पहुंचे थे. गर्रा नदी के किनारे स्थित नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन की जांच के दौरान दुकान का नया शटर जाम मिला था. वहीं आरआरसी सेंटर से दोनों गेट गायब थे. बीडीओ शाहाबाद ने बताया कि आरआरसी सेंटर का भुगतान हो चुका है. लेकिन काम अधूरा था.
प्रधान का बेटा गुस्सा हो गया
उन्होंने बताया कि जब सरकारी संपत्तियों में इस तरह की गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने प्रधान पुत्र उदयवीर राजपूत से जवाब मांगा तो वह भड़क गया. उसने एसडीएम से सीधे शब्दों में कहा कि आपको जिससे पूछना है, जाकर पूछ लीजिए. मैं कुछ नहीं बताऊंगा. इसके बाद आरोपी ने खुद को भाजपा जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान का बेटा बताते हुए मौके पर भारी भीड़ बुला ली.
जैसे ही गाड़ी से उतरे, वैसे ही लगा पत्थर
माहौल जब बिगड़ने लगा तो एसडीएम ने अपने साथ आए कानूनगो, लेखपाल, गनर और होमगार्ड को गाड़ी में बैठा लिया और आगे बड़ने लगे. तभी 100-150 लोग बांस और बल्ली लेकर उनका पीछा करने लगे. इस दौरान जब वो लोगों को समझाने के लिए उतरे, वैसे ही एक पत्थर उनके सिर पर लग गया.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें